एक्सप्लोरर

Cocaine In White House: व्हाइट हाउस में मिला कोकीन, मचा हड़कंप, आनन-फानन में खाली कराया गया परिसर

Cocaine Found In White House: जिस वक्त व्हाइट हाउस में कोकीन बरामद किया गया, तब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ‘कैम्प डेविड' में थे. वह अपने परिवार संग मंगलवार को व्हाइट हाउस लौटे.

US White House News: व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग में रविवार देर रात को संदिग्ध पदार्थ मिलने के बाद हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने आनन-फानन में जांच-पड़ताल की. शुरुआती जांच में पता चला है कि पाउडर कोकीन है. इसके बाद व्हाइट हाउस को खाली कराया गया और अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया. 

व्हाइट हाउस में जब कोकीन बरामद किया गया, तब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वहां मौजूद नहीं थे. उस वक्त राष्ट्रपति ‘कैम्प डेविड’ में थे. दरअसल,  बाइडेन और उनका परिवार शुक्रवार को कैंप डेविड के लिए रवाना हुए थे और मंगलवार को व्हाइट हाउस वापस आ गए. इस बात की जानकारी दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मंगलवार को दी.

वेस्ट विंग में मिला सफेद पाउडर

इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सेवा के एजेंट रविवार को नियमित जांच कर रहे थे, तभी उन्हें वेस्ट विंग में सफेद पाउडर मिला और प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ कोकीन पाया गया. हालांकि यह वेस्ट विंग के किसी दफ्तर से नहीं मिला है. बल्कि फर्श पर पड़ा हुआ था. गौरतलब है कि बता दें, वेस्ट विंग उस कार्यकारी हवेली से जुड़ा हुआ है, जहां राष्ट्रपति जो बाइडन रहते हैं. 

कोकीन की हो रही जांच 

दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाली जगह व्हाइट हाउस में सफेद पाउडर मिलने के बाद सबसे पहले फायर डिपार्टमेंट को बुलाया गया था. जिसके बाद  उनसे यह जांच करने के लिए कहा गया कि यह कोई खतरनाक वस्तु तो नहीं है. हालांकि जल्दी ही स्पष्ट हो गया कि यह कोकीन है. अब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे है कि पाउडर व्हाइट हाउस में कैसे आया, इसके कारण और तरीके की जांच की जा रही है.

एसोसिएटिड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, घटना रविवार रात करीब पौने नौ बजे की है. कोकीन मिलने के बाद व्हाइट हाउस को थोड़ी देर के लिए बंद कराया गया था लेकिन जल्दी ही इसे दोबारा खोल दिया गया.

ये भी पढ़ें: US Social Media: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को झटका! व्हाइट हाउस के अधिकारियों पर कोर्ट ने लगाई ये रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget