एक्सप्लोरर

Coal Mine: चीन की कोयला खदान में फ‍िर हुआ दर्दनाक हादसा, 12 की मौत, 13 घायल

China Coal Mine Accident: चीन की खदान में एक बाद फिर हादसे की वजह से 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा कुयुआन खदान में हुआ है.

China Coal Mine Accident: चीन की खदान में एक बार फिर हादसा हुआ है. हेईलोंगजिआंग प्रांत स्थित कोयले की खदान में हुई दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. राज्य मीडिया ने गुरुवार (21 दिसंबर) को इस बारे में जानकारी दी.

मीड‍िया रिपोर्ट्स के मुताब‍िक, कोयला श्रमिक भूमिगत खनन गाड़ी में थे जो पटरी से उतर गई. इस वजह से यह हादसा हुआ. दुर्घटना बुधवार (20 दिसंबर) दोपहर जिक्सी शहर में कुयुआन खदान में हुई थी ज‍िसकी सूचना चीनी मीडिया ने अगले द‍िन गुरुवार को दी है.

र‍िपोर्टों के अनुसार हादसे में घायल सभी 13 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दुघर्टना के कारणों की जांच के लिए कमेटी का गठन क‍िया गया है. हालांकि, अभी तक आध‍िकार‍िक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना के पीड़ितों के बारे में भी सूचना नहीं म‍िली है. लेक‍िन घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. 

बार-बार हो रहीं चीन में ऐसी दुर्घटनाएं 

चीन बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए खदान की सुरक्षा में सुधार के लिए काम कर रहा है. पिछले गुरुवार (14 द‍िसंबर) को चीन के कोयला उत्पादक प्रांत शांक्सी में एक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी. अगस्त माह में शांक्सी में कोयला खदान विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई थी और सितंबर में दक्षिणी चीन के गुइझोउ प्रांत में कोयला खदान में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी. 

पिछले साल 245 लोगों की हुई मौत

पिछले महीने, शांक्सी में एक कोयला खनन कंपनी की इमारत में भीषण आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए, लेकिन आग खदान में नहीं लगी थी. इसी साल फरवरी में उत्तरी इनर मंगोलिया क्षेत्र में एक कोयला खदान ढहने से दर्जनों लोग और वाहन मलबे के पहाड़ के नीचे दब गए थे. अधिकारियों ने महीनों तक अंतिम हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया, और आखिरकार जून में केवल इतना कहा कि दुर्घटना में 53 लोग मारे गए थे. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 168 दुर्घटनाओं में 245 लोगों की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: America News: 2 साल की बच्ची को मां-बाप के सामने ही दूसरे बच्चे ने लगाई हथकड़ी, बैठाई गई जांच, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget