एक्सप्लोरर

CM योगी के बयान पर भड़क गया पाकिस्तान, पूर्व उच्चायुक्त बोले- यहां अभी इस्लाम...

Cm Yogi on Pakistan : सीएम योगी ने कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या हमेशा के लिए इतिहास से समाप्त हो जाएगा.

Cm Yogi on Pakistan : पाकिस्तान को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर अब भी चर्चा जारी है. सीएम योगी ने कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या हमेशा के लिए इतिहास से समाप्त हो जाएगा. योगी के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया. अब इसको लेकर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि जैसी सीएम योगी ने अपने बयान में कहा है, ऐसा कुछ नहीं होना वाला. उन्होंने कहा, पाकिस्तान देश बना रहेगा. दरअसल, 14 अगस्त को सीएम योगी विभाजन विभीषिका दिवस पर बोल रहे थे. 

उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या इतिहास से समाप्त हो जाएगा. योगी ने महर्षि अरविंद के 1947 में दिए गए बयान का भी हवाला दिया. जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान का आध्यात्मिक जगत में कोई अस्तित्व नहीं है. इस पर अब्दुल बासित ने विरोध जताया और उन्होंने कहा कि उनका देश बना रहेगा. अपने व्लॉग में बोलते हुए बासित ने पाकिस्तान का आध्यात्मिक आधार न होने की बात का खंडन किया. उन्होंने ये भी दावा किया कि पाकिस्तान का निर्माण ही आध्यात्मिक आधार पर हुआ है.

इस्लाम के आधार पर बना है पाकिस्तान
अपने वीडियो में बोलते हुए बासित ने पाकिस्तान का सबसे बड़ा आधार इस्लाम को बताया. उन्होंने सीएम योगी की बात का खंडन करते हुए कहा कि योगी कह रहे हैं कि पाकिस्तान का आध्यात्मिक जगत में अस्तित्व नहीं है, बल्कि हमारे  देश का आधार ही इस्लाम है, यह आध्यात्मिक ही है. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे नहीं समझ आता कि महर्षि अरविंद ने यह विचार कहां से लिया और अब इसे योगी ने दोहराया है. पूर्व राजनयिक ने योगी के बयान को अफसोसजनक बताया. ऐसा नहीं कि सीएम योगी ने ये बयान पहली बार दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले भी योगी ने कहा था कि अगर केंद्र में बीजेपी की सरकार आती है तो 6 महीने में पाकिस्तान के कश्मीर वाला हिस्सा भी हमारा होगा. इस पर भी काफी चर्चा हुई थी.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में फिर दरिंदगी! बेटे को बंधक बना सिख महिला से 9 महीने तक गैंगरेप, पूरी कहानी सुन रूह कांप उठेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget