एक्सप्लोरर

तमाम वाद-विवाद के बीच चीन का अमेरिका से आयात जून में 10.6 फीसदी बढ़ा

अमेरिका और चीन के बीच चल रही खींचतान के बावजूद यहां अमेरिका से चीन का आयात काफी बढ़ा है. चीन का जून माह में वैश्विक आयात 3 प्रतिशत बढ़कर 167.2 अरब डालर रहा है. अमेरिकी सामानों का आयात बढ़कर 10.4 अरब डालर तक पहुंच गया.

बीजिंगः अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव के बावजूद जून माह में अमेरिका से चीन का आयात एक साल पहले के मुकाबले 10.6 प्रतिशत बढ़ा है. इसके साथ ही चीन का वैश्विक व्यापार भी बढ़ा है. इससे यह संकेत मिलता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से बाहर निकल रही है.

चीन का जून माह में वैश्विक आयात 3 प्रतिशत बढ़कर 167.2 अरब डालर रहा है. इससे पिछले महीने मई में आयात 3.3 प्रतिशत गिरा था. सीमा शुल्क के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. वहीं निर्यात कारोबार इस दौरान 0.4 प्रतिशत बढ़कर 213.6 अरब डालर पर पहुंच गया. इससे पहले मई में निर्यात 16.7 प्रतिशत घटा था. चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष जून माह में 46.4 अरब डालर रहा.

10.4 अरब डालर पहुंचा अमेरिकी सामानों का आयात

अमेरिकी सामान पर ऊंचा सीमा शुल्क लगाने के बावजूद अमेरिकी सामानों का आयात बढ़कर 10.4 अरब डालर तक पहुंच गया वहीं अमेरिका को चीन का निर्यात एक प्रतिशत बढ़कर 39.8 अरब डालर रहा. व्यापार और प्रौद्योगिकी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है.

चीन में दिसंबर 2019 में महामारी की शुरुआत के बाद सबसे पहले लॉकडाउन लगाया गया था. चीन पहली अर्थव्यवस्था थी जिसने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन लागू किया. चीन के बुहान शहर से ही यह वायरस फैलना शुरू हुआ. वहीं चीन पहली प्रमुख अर्थव्यवस्व्था है जिसने सामान्य व्यावसायिक गतिविधियां शुरू की हैं.

चीन में घट रही है चिकित्सा आपूर्तियों की मांग

चीन के कारखानों में कामकाज शुरू हो गया है लेकिन संभावित नौकरियों के नुकसान को लेकर उपभोक्ता अभी सामान्य नहीं है और बड़ा खर्च नहीं कर रहे हैं. आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि निर्यात कमजोर पड़ सकता है. सर्जिकल मास्क और दूसरी चिकित्सा आपूर्तियों की मांग घट रही है. अमेरिकी और यूरोपीय खुदरा विक्रेताओं ने अपने आर्डर निरस्त कर दिये हैं.

बीते दशकों में चीन की अर्थव्यवस्था का खराब प्रदर्शन

चीन की अर्थव्यवस्था में इस साल की पहली तिमाही के दौरान 6.8 प्रतिशत की गिरावट आई है. पिछले कई दशकों में चीन की अर्थव्यवस्था का यह सबसे खराब प्रदर्शन रहा है. चीन की सत्तधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस वर्ष के आर्थिक वृद्धि लक्ष्य की घोषणा नहीं की है लेकिन कुछ निजी विश्लेषकों ने वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में हल्की गिरावट से लेकर एक अंकीय वृद्धि रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

इसे भी देखेंः सियासी संकट के बीच नेपाल के PM ओली को आई भगवान राम की याद, कहा- असली अयोध्या नेपाल में है

COVID 19: वैश्विक स्तर पर स्थिति खराब हो रही है, कुछ समय तक स्थिति सामान्य नहीं होगी- WHO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget