एक्सप्लोरर

China Protest: कोविड पॉलिसी पर लगातार दूसरे दिन शी जिनपिंग के खिलाफ कई बड़े शहरों में प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर बढ़ी निगरानी

चीनी सरकार की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. लोगों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है. जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ अब लोग सड़कों पर उतरकर रोष प्रकट कर रहे हैं.

Chinese Protest Against Lockdown: चीन में शी जिनपिंग के जीरो कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) के खिलाफ तेज हुए प्रदर्शन को रोकने के लिए वहां पर सरकार की तरफ से फायरिंग और पिटाई समेत कई तरह के जुल्म किए जा रहे हैं. रैलियों से संबंधित खबरें रोकी जा रही है, और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है. विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरी रात बीजिंग, शंघाई और वुहान समेत कई बड़े शहरों में देखा गया. यही कारण है कि बीते दो-तीन दिनों से चीन के अलग प्रांतों में लोगों ने अब सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है. रविवार की रात भी कुछ ऐसी ही थी.

चीन की राजधानी बीजिंग में नागरिकों ने एंटी-लॉकडाउन रैली में हिस्सा लिया. रैली में चीनी सरकार के कठोर कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ आवाज बुलंद की. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ घंटों के भीतर ही सैकड़ों लोग लिआंगमा नदी के तट पर जमा हो गए थे, जिनमें से कई के हाथों में कोरे सफेद कागज थे. इसे सेंसरशिप के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध माना जाता है. अन्य लोगों ने एक छोटी अस्थायी वेदी पर मोमबत्तियां जलाईं, जहां फूलों के गुलदस्ते भी रखे गए थे. यहां उरुमकी में आग में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई.

उरुमकी की घटना के बाद प्रदर्शन

झिंजियांग के पश्चिमी क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में एक इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई. इसके बाद पूरे शंघाई और बीजिंग में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. नागरिकों का मानना है कि इनती मौतें सिर्फ सख्त लॉकडाउन के कारण हुई हैं, क्योंकि उन्हें जरूरी समय पर आपातकालीन सेवाओं का लाभ नहीं मिला.

'मैं यहां अपने भविष्य के लिए हूं'

प्रदर्शनकारियों ने रैली में नारे लगाए, "हम सभी झिंजियांग के लोग हैं! चीनी लोग आगे बढ़ो! लॉन्ग लिव द पीपल!" तियान नाम की एक महिला ने एएफपी को बताया, "मैं यहां अपने भविष्य के लिए हूं... आपको अपने भविष्य के लिए खुद लड़ना होगा. मुझे डर नहीं है, क्योंकि हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं, हम कोई कानून नहीं तोड़ रहे हैं. बेहतर कल के लिए हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है."

'हमें टेस्ट नहीं खाना चाहिए'

बीजिंग की सड़कों पर चीन की शून्य-कोविड नीति के विरोध में भी लोगों ने नारे लगाए. लोग कहते सुनाई दिए, "हमें न्यूक्लिक एसिड परीक्षण नहीं, खाना चाहिए!" वहीं कुछ लोगों ने देश की सख्त कोविड-विरोधी नियमों से जुड़ी त्रासदियों को याद करते हुए भी नारे लगाए. सितंबर में एक दुर्घटना का जिक्र करते हुए एक ने कहा, "गुइझोउ बस दुर्घटना में मरने वालों को मत भूलना... स्वतंत्रता को मत भूलना."

शंघाई में प्रदर्शन की आग तेज

शंघाई में भी हजारों लोगों ने सख्त कोविड उपायों का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पद छोड़ने के लिए भी कहा. शंघाई के विरोध के एक पर्यवेक्षक, फ्रैंक त्साई ने बीबीसी को बताया कि वह इस बात से हैरान थे कि विरोध कितना बड़ा हो गया था. उन्होंने कहा, "मैंने पूरे 15 सालों में शंघाई में इस पैमाने का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं देखा है."

ये भी पढ़ें- भारत, रूस, अमेरिका समेत 84 देशों के 50 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स का डेटा लीक, ऑनलाइन बिक रही प्राइवेट इन्फॉर्मेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget