एक्सप्लोरर

भारत, रूस, अमेरिका समेत 84 देशों के 50 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स का डेटा लीक, ऑनलाइन बिक रही प्राइवेट इन्फॉर्मेशन

यह पहली बार नहीं है जब मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म डेटा ब्रीच से प्रभावित हुआ है. पिछले साल भी 500 मिलियन से अधिक फेसबुक यूजर्स का व्यक्तिगत डेटा कथित रूप से लीक हो गया था.

Whatsapp Data Leak: अगर आप भी सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) चलाते हैं तो यह खबर आपको थोड़ा असहज कर सकती है. करीब 500 मिलियन व्हाट्सएप यूजर्स के फोन नंबर लीक (Whatsapp Users Data Leak) हो गए हैं और उन्हें ऑनलाइन बेचा जा रहा है. यह हम नहीं कह रहे बल्कि साइबर न्यूज की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक के सबसे बड़े डेटा ब्रीच में से एक है. 

साइबर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक लोकप्रिय हैकिंग फोरम पर बिक्री के लिए डेटाबेस में 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स की निजी जानकारी शामिल है. डेटा बेचने वाले व्यक्ति का दावा है कि सेट के भीतर सिर्फ अमेरिका के ही 32 मिलियन यूजर्स का रिकॉर्ड शामिल है. इसके अलावा मिस्र, इटली, फ्रांस, यूके, रूस और भारत के भी लाखों यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है, जिसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है.

7 हजार डॉलर में मिल रहा अमेरिका का डेटासेट

साइबर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका डेटासेट 7000 डॉलर में उपलब्ध है, जबकि UK डेटासेट की कीमत 2500 डॉलर रखी गई है. साइबर न्यूज ने बताया कि जब डेटा बेचने वाली कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने सबूत के तौर पर 1097 नंबर शेयर किए. साइबर न्यूज ने नंबर्स की जांच की और पाया कि वे सभी व्हाट्सएप यूजर्स के हैं हालांकि, हैकर ने यह नहीं बताया कि उन्हें डेटा कैसे मिला.

ऑनलाइन फ्रॉड में इस्तेमाल होती है ऐसी जानकारी

इस तरह की जानकारी का उपयोग अक्सर स्मिशिंग और विशिंग जैसे साइबर अपराधों के लिए किया जाता है, जिसमें यूजर को टेक्स्ट संदेश भेजना और लिंक पर क्लिक करने के लिए कहना शामिल होता है. यूजर को तब अपना क्रेडिट कार्ड या अन्य व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने के लिए भी कहा जाता है.

पिछले साल भी हुआ था डेटा लीक

यह पहला उदाहरण नहीं है कि मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म डेटा ब्रीच से प्रभावित हुआ है. पिछले साल भी भारत के 6 मिलियन रिकॉर्ड सहित 500 मिलियन से अधिक फेसबुक यूजर्स का व्यक्तिगत डेटा कथित रूप से लीक हो गया था. लीक हुए डेटा में फोन नंबर और अन्य जानकारी शामिल थी.

ये भी पढ़ें-

China: 'लॉकडाउन नहीं, आजादी चाहिए', प्रोटेस्ट का सिंबल बना ब्लैंक पेपर, जानिए पड़ोसी मुल्क चीन में क्यों मचा है बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget