एक्सप्लोरर

'हमें एक होने से कोई नहीं रोक सकता', शी जिनपिंग की ताइवान को वॉर्निंग

 Xi Jinping On Taiwan: शी जिनपिंग ने अपने भाषण में कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर रहने वाले चीनी एक परिवार हैं, कोई भी हमारे खून से जुड़े संबंधों को तोड़ नहीं सकता है.

Xi Jinping On Taiwan: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार (31 दिसंबर) को ताइवान को लेकर धमकी देते हुए साल का अंत किया है. उन्होंने नए साल के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि ताइवान के साथ एकीकरण को कोई नहीं रोक सकता है. दरअसल, बीजिंग लंबे समय से ताइवान को चीन का हिस्सा बताता रहा है.

चीनी राष्ट्रपति के हालिया बयान और ताइवान के चारों ओर बढ़ते सैन्य अभ्यास ने तनाव को और बढ़ा दिया है. हालिया तीन बड़े सैन्य अभ्यास और ताइवान के हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन करके चीन ने अपने आक्रामक रवैये से बहुत कुछ साफ कर दिया है. ताइवान के अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर की शुरुआत में युद्धाभ्यास काफी बड़े पैमाने पर किया गया. हालांकि,बीजिंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर युद्धाभ्यास की कोई पुष्टि नहीं की है. ताइवान के हालिया चुनाव से नाराज बीजिंग ने यह भी कहा है कि वह ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग से पीछे नहीं हटेगा.

शी जिनपिंग ने क्या कहा?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने नए साल के भाषण में कहा, "ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर के चीनी लोग एक परिवार हैं. कोई भी हमारे खून के रिश्तों को नहीं तोड़ सकता है, और कोई भी मातृभूमि के पुनर्मिलन की ऐतिहासिक प्रवृत्ति को नहीं रोक सकता है." 

शी जिनपिंग का यह बयान डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से ठीक तीन सप्ताह पहले  दिया गया है, जो अमेरिका और चीन के बीच तनाव को और बढ़ाने का संकेत देता है. अमेरिका, ताइवान का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता और रणनीतिक सहयोगी है

चीन और ताइवान का संक्षिप्त इतिहास
कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष माओत्से तुंग के नेतृत्व में साम्यवादी क्रांति से पहले, चीन थोड़े समय के लिए एक लोकतांत्रिक राष्ट्र था. उस समय जिसे चीन गणराज्य (अब ताइवान का आधिकारिक नाम) के रूप में जाना जाता था. 1912 में चीन गणराज्य की स्थापना किंग राजवंश के पतन के बाद हुई. 1949 में कम्युनिस्ट क्रांति के बाद, माओत्से तुंग के नेतृत्व में साम्यवादी चीन का उदय हुआ और राष्ट्रवादी सरकार (कुओमिन्तांग) ताइवान में में चली गई. 1971 तक संयुक्त राष्ट्र ने ताइवान को चीन की वैध सरकार के रूप में मान्यता दी. इसके बाद, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (चीन) को यह मान्यता मिली और ताइवान को कूट-नीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया गया.

ताइवान का लोकतंत्र
ताइवान आज एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन चीन इसे अपना हिस्सा मानता रहा है. ताइवान में 2024 में लोकतांत्रिक राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के चुनाव के बाद चीन ने अपना दबाव और बढ़ा दिया है. ताइवान एशिया में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है. अमेरिका ताइवान को हथियार देता है और उसकी लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का समर्थन करता है.

यह भी पढ़ें:- सिर्फ एक महीने में निमिषा प्रिया को हो सकती है फांसी, क्या कतर की तरह यमन में भी इंडियन नर्स को मृत्युदंड से बचा पाएगी भारत सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget