एक्सप्लोरर

कोरोना के कहर के बीच चीन के वुहान में अच्छी खबर, पहली बार नहीं आया COVID-19 का एक भी मामला

पहली बार चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया. यह वायरस सबसे पहले चीन में दिसंबर में सामने आया जहां उसने 80976 लोगों को संक्रमित किया और 3248 मरीजों की जान ले ली

जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को इस खबर का स्वागत किया कि चीन के जिस वुहान शहर में दिसंबर में नया कोरोना वायरस सामने आया था वहां पहली बार पिछले 24 घंटे में इस महामारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है. डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वुहान में इस बीमारी के फैलने के बाद पहली बार कल एक भी मामला सामने नहीं आया है.’’

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख  ने कहा, ‘‘ वुहान ने बाकी दुनिया के लिए एक नयी आस जगायी है कि सबसे गंभीर स्थिति भी पलटी जा सकती है.’’ बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के ढाई लाख से अधिक मामले सामने आये हैं. एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों के आधार पर शुक्रवार को यह आंकड़ा दिया. दुनिया के 163 देशों से इस रोग के कम से कम 256,296 मामले सामने आये और 11015 मरीजों की मौत हो गयी.

यह वायरस सबसे पहले चीन में दिसंबर में सामने आया जहां उसने 80976 लोगों को संक्रमित किया और 3248 मरीजों की जान ले ली. इस रोग से सर्वाधिक 4032 मौतें इटली में हुई है और उसके 47021 मामले सामने आये. जांच परीक्षण के आधार पर सामने आये ये आंकड़े संक्रमण के वास्तविक आंकड़े का महज एक अंश हो सकते हैं क्योंकि कई देश बस बहुत गंभीर लक्षण वालों की ही जांच करते हैं.

वहीं डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को युवाओं को चेतावनी दी कि वे कोरोना वायरस महामारी के खतरे से बचे हुए नहीं है और कहा कि उनके आत्मसंयम से बुर्जुगों की जान बच सकती है. डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा, ‘‘ आज युवाओं के लिए मेरे पास एक संदेश है: आप खतरों से बचे हुए नहीं है. यह वायरस आपको हफ्तों तक के लिए अस्पताल पहुंचा सकता है और यहां तक कि आपकी जान भी ले सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप बीमार नहीं पड़ते हैं तो भी आपको कहां जाना है, इसे लेकर आप जो अपना निर्णय लेते हैं, वह किसी अन्य के लिए जीवन और मौत के बीच फर्क हो सकता है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget