एक्सप्लोरर

US China Relations: अमेरिका के लिए ड्रैगन बना सबसे बड़ा खतरा! ये खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट खोल देगी ट्रंप की आंखें

US China Tensions: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन सबसे बड़ा सैन्य और साइबर खतरा है. साथ ही रूस, ईरान और उत्तर कोरिया समेत कई देश अमेरिका के वैश्विक हितों के लिए चुनौती बने हुए हैं.

US China Tensions: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की हालिया रिपोर्ट में चीन को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए 'सबसे व्यापक और मजबूत सैन्य खतरा' करार दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन अमेरिकी सरकार, निजी क्षेत्र और अहम बुनियादी ढांचा नेटवर्क के लिए सबसे एक्टिव और सतत 'साइबर खतरा' भी बना हुआ है. ये रिपोर्ट मंगलवार (25 मार्च) को जारी ‘वर्ष 2025 वार्षिक खतरा आकलन (एटीए)’ के तहत प्रकाशित हुई.

रिपोर्ट में चीन के अलावा रूस, ईरान और उत्तर कोरिया को भी अमेरिका और उसके वैश्विक हितों के लिए बड़ा खतरा बताया गया है. इसके साथ ही भारत को चीन के साथ इलीगल फेंटेनाइल के मूलभूत रसायनों और गोली बनाने वाले उपकरणों के प्राथमिक स्रोत के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार रूस यूक्रेन युद्ध को 'पश्चिम के साथ एक छद्म संघर्ष' के रूप में देखता है जो अमेरिका के लिए नई चुनौतियां पेश करता है.

चीन बना अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन वैश्विक स्तर पर अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने में सबसे सक्षम देश बनकर उभरा है. हालांकि रूस, ईरान और उत्तर कोरिया की तुलना में चीन ज्यादा एक्टिव तरीके से अपनी आर्थिक और कूटनीतिक छवि बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. इसके बावजूद उसकी सैन्य और तकनीकी क्षमताएं अमेरिका के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं.

चीन की साइबर ताकत अमेरिका के लिए खतरा

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अपनी जबरदस्त साइबर क्षमताओं का प्रदर्शन किया है जो अमेरिकी इंफ्रास्ट्रक्चर को कमजोर करने में सक्षम हैं. अगर अमेरिका और चीन के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा होती है तो बीजिंग अपनी इन क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर सकता है.

सैन्य आधुनिकीकरण के जरिये शक्ति प्रदर्शन
रिपोर्ट के अनुसार, चीन अपनी पारंपरिक सैन्य ताकत के साथ-साथ रणनीतिक क्षमताओं को भी लगातार मजबूत कर रहा है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) एक ऐसे संयुक्त बल का निर्माण कर रही है जो क्षेत्रीय विवादों के दौरान अमेरिका के हस्तक्षेप को रोक सके और वैश्विक स्तर पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर सके।

प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के खिलाफ रणनीति बना रहा चीन

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि चीन अपने सैन्य आधुनिकीकरण के तहत प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी सैन्य अभियानों के खिलाफ जवाबी रणनीति विकसित कर रहा है. PLA के पास गुआम, हवाई और अलास्का जैसे अमेरिकी क्षेत्रों पर लंबी दूरी तक पारंपरिक हथियारों से हमला करने की क्षमता है. इससे साफ जाहिर होता है कि चीन अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाकर अमेरिका के वैश्विक प्रभाव को चुनौती देने की पूरी तैयारी में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget