एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस पर जारी श्वेतपत्र में चीन ने खुद को बताया निर्दोष, जानें- क्या क्या कहा है

पूरी दुनिया से कोरोना वायरस की जानकारी छुपाने वाले चीन ने रविवार को जारी किए कोविड-19 श्वेतपत्र में खुद को निर्दोष बताया है. चीन ने कहा कि 19 जनवरी, 2020 तक उसे नहीं पता था कि यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान तक फैल सकता है.

बीजिंग: चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में दिख रहा है. चीन तो इस वायरस के कहर से उबर चुका है, लेकिन भारत और अमेरिका में इस वायरस से स्थिति भयावह होती जा रही है. इस वायरस के सामने आने के बाद से ही दुनियाभर के देश चीन को इस वायरस का कसूरवार बता रहे हैं. सभी का कहना था कि चीन ने वैश्विक स्तर पर इस वायरस के बारे में खबर देरी से दी है. हालांकि, चीन शुरुआत से ही इन आरोपों को खारिज करता रहा है.

कोविड-19 पर चीन ने जारी किया श्वेत पत्र

रविवार को चीन ने इस संक्रमण पर श्वेत पत्र जारी किया. अपने पत्र में चीन ने खुद को निर्दोष ठहराया है. चीन का कहना है कि 27 दिसंबर, 2019 को वुहान में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला सामने आया था, लेकिन 19 जनवरी 2020 तक उसे नहीं पता था कि यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान तक फैल सकता है. इसके बाद उसने इस वायरस की रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी थी.

चीनी सरकार द्वारा जारी श्वेतपत्र में वुहान में पिछले साल कोरोना वायरस के मामले आने पर जानकारी छिपाने तथा इस बारे में देर से खबर देने के आरोपों को खारिज करते हुए एक लंबी व्याख्या दी गई है।

सबसे पहले अमेरिका ने लगाया था चीन पर आरोप

गौरतलब है कि सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाए थे कि उसने इस घातक संक्रमण की सही जानकारी पूरी दुनिया को नहीं दी. इसी कारण पूरी दुनिया में व्यापक जनहानि और आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है।

दुनियाभर में कोविड-19 से हुईं चार लाख मौत

जॉन हॉप्किंस कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार, कोविड-19 से अब तक पूरी दुनिया में 68 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इस महामारी से चार लाख लोगों की मौत हुई है। इस खतरनाक वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है. जहां इस संक्रमण के अब तक 19 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं एक लाख नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

चीन में 84,177 लोग हुए कोरोना से संक्रमित

पूरी दुनिया में इस घातक वायरस को पहुंचाने वाले चीन में 84 हज़ार 177 लोग संक्रमित हुए हैं. चीन ने अपने श्वेत पत्र में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ टीम ने 19 जनवरी को पहली बार पुष्टि की कि कोविड-19 इंसान से इंसान में फैल सकता है। चीन ने कहा कि 19 जनवरी से पहले इस बारे में पर्याप्त सबूत नहीं थे कि यह वायरस इतनी तबाही मचा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget