एक्सप्लोरर

US-China Tariff War: चीन ने अमेरिका से कहा युद्ध कर लो, अब ट्रंप का पलटवार- हम हमेशा तैयार हैं

अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर एक खतरनाक मोड़ पर आ गया है. इस पर अमेरिका ने चीन को युद्ध की धमकी दी है.

US-China Tariff War: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका चीन के साथ टैरिफ की धमकियों और व्यापार युद्ध को लेकर पूरी तरह से तैयार है. उनके इस बयान ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव को और भी बढ़ा दिया है, जो पिछले कुछ समय से चल रहा है.

हेगसेथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग शांति चाहते हैं, उन्हें युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए. यह बयान व्यापारिक विवादों के बीच आया है. जहां चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ की धमकियां और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर संघर्ष जारी है. Fox news की रिपोर्ट के मुताबिक हेगसेथ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से कहा है कि अमेरिका शांति और सहयोग की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन आवश्यक होने पर अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार रहेगा.

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध
अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक विवाद तब और बढ़ गए जब ट्रंप प्रशासन ने चीन से आने वाले सामानों पर 20 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया. यह कदम चीन के आर्थिक नीतियों और व्यापारिक प्रथाओं के खिलाफ उठाया गया था, जिसका मकसद अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना और अमेरिकी उत्पादकों की सुरक्षा करना था. इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका से एक्सपोर्ट समानों पर टैरिफ बढ़ा दिया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संघर्ष और भी गहरा हो गया.

शांति और युद्ध की तैयारी के बीच संतुलन
पीट हेगसेथ के इस बयान का मकसद स्पष्ट है कि अमेरिका शांति बनाए रखना चाहता है, लेकिन वह किसी भी संभावित संघर्ष के लिए तैयार भी है. यह नीति एक प्रकार की कूटनीति के रूप में देखी जा सकती है, जिसमें युद्ध की तैयारी के की ओर से शांति स्थापित करने का प्रयास किया जाता है.

अमेरिका की रक्षा नीति और टैरिफ
टैरिफ युद्ध केवल आर्थिक मसला नहीं है, यह अमेरिका की सुरक्षा और वैश्विक प्रभाव का भी हिस्सा है. हेगसेथ ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिका आर्थिक नीतियों के साथ-साथ अपनी रक्षा तैयारियों पर भी जोर दे रहा है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में वह चीन के खिलाफ मजबूती से खड़ा रह सके.

चीन की अमेरिका को धमकी
अमेरिका में चीनी दूतावास ने फेंटेनाइल मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाए गए टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी थी. चीनी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर   इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका को इस मामले को सुलझाने के लिए चीन के साथ बराबर परामर्श करना चाहिए. दूतावास के पोस्ट में लिखा है, "अगर अमेरिका वास्तव में फेंटेनाइल मुद्दे को हल करना चाहता है तो सही बात यह है कि एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हुए चीन के साथ परामर्श किया जाए. अगर अमेरिका युद्ध चाहता है, चाहे वह टैरिफ युद्ध हो, व्यापार युद्ध हो या किसी अन्य प्रकार का युद्ध हो, हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ले लिया वो फैसला जिसका दिल्ली से लाहौर तक पड़ेगा असर! जानिए क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget