एक्सप्लोरर

Chinese Spy in US: अमेरिका में घुसपैठ के लिए चीन की नई चाल, टूरिस्ट का भेष बनाकर भेजे जासूस

China Spy Program: चीन अमेरिका में पर्यटकों के जरिए जासूसी कर रहा है. पिछले कुछ सालों में पर्यटकों का भेष बनाकर चीनी जासूस अमेरिका में दाखिल हुए हैं.

China Spy in US: चीन किसी देश की जासूसी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. अगर बात उसके दुश्मन देश की आ जाए, तो फिर वह बड़ी से बड़ी बाधाओं को पार कर जासूसी को अंजाम दे सकता है. ऐसा ही कुछ वह इन दिनों अमेरिका में कर रहा है. चीन ने हाल के वर्षों में अपने नागरिकों को पर्यटकों के रूप में अमेरिका भेजा है. फिर उनके जरिए अमेरिकी सेना के मिलिट्री बेस और अन्य संवेदनशील जगहों पर जासूसी करवाई गई है. 

वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने लंबे समय से चीनी पर्यटकों के जरिए अमेरिका में जासूसी की है. इस काम को कहीं न कहीं अभी भी अंजाम दिया जा रहा है. रिपोर्ट को सीनियर अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से छापा गया है. इसमें बताया गया है कि चीन ने पर्यटकों के रूप में भेजे गए जासूसों के जरिए एक या दो बार नहीं, बल्कि हाल के वर्षों में 100 से ज्यादा बार जासूसी को अंजाम दिया है. ये दिखाता है कि चीन अपने मंसूबों में कितना कामयाब रहा है.

बिना जांच मिलिट्री बेस में घुसे चीनी जासूस!

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल रक्षा मंत्रालय, एफबीआई और अन्य खुफिया एजेंसियों की बैठक हुई. इसमें जासूसी के इस तरह के मामलों पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि चीनी पर्यटकों ने कई बार बिना जांच के अमेरिकी मिलिट्री बेस में एंट्री की है. चीनी पर्यटक न्यू मैक्सिको में यूएस मिसाइल रेंज में घुस गए. एक बात तो वे स्कूबा डाइविंग के बहाने फ्लोरिडा में मौजूद रॉकेट लॉन्च साइट तक में घुसपैठ कर आए. 

कैसे खुफिया ढंग से जासूसी को दिया अंजाम?

पर्यटक का भेष बनाकर जासूसी करने वाले चीनी जासूसों ने कई तरीके से अपने मिशन को अंजाम दिया है. मिलिट्री बेस के भीतर मौजूद मैकडॉनल्ड्स या बर्गर किंग के आउटलेट्स मौजूद होते हैं. चीनी नागरिक गूगल मैप का इस्तेमाल कर इन आउटलेट्स में पहुंच जाते थे. सभी को लगता था कि चीनी जासूस अपनी भूख मिटाने के लिए आए हैं, मगर वह बड़े आराम से अपने मिशन को अंजाम देकर चुपचाप निकल जाते थे. 

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बार चीनी नागरिकों ने अलास्का में मौजूद मिलिट्री बेस में भी घुसने की कोशिश की. जब सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो चीनी जासूसों ने कहा कि उनके पास बेस में मौजूद होटल का रिजर्वेशन है. इस तरह होटल में कमरे की बुकिंग का बहाना बनाकर बेस में घुस कर अपने मंसूबों को अंजाम दिया गया. ज्यादातर जासूसी की घटनाएं ग्रामीण इलाकों में अंजाम दी गईं, जहां आबादी कम है. 

अमेरिका ने रिपोर्ट पर साधी चुप्पी

वॉल स्ट्रीट की रिपोर्ट में बताया गया है कि जासूसी के मिशन को अंजाम देने के बाद चीनी जासूस अपने देश लौट रहे हैं. यहां चीनी सरकार को अमेरिका से जुड़ी हर छोटी और बड़ी जानकारी दी जा रही है. वहीं, जब इस रिपोर्ट पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. ये रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है, जब अमेरिका और चीन के रिफ्ते काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या ताइवान के खिलाफ युद्ध छेड़ सकता है चीन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget