एक्सप्लोरर

अब पश्चिमी मीडिया के दावों पर भड़का ड्रैगन, कोविड रिस्पांस रिपोर्ट्स को सिरे से नकारा

Coronavirus Cases In China: चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महामारी शुरू होने के बाद से, सरकार ने लोगों और उनके जीवन को सबसे ज्यादा महत्व दिया है.

China Covid-19 Cases: चीन में इस समय कोरोना से हालात गंभीर बने हुए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि वो नहीं जानते कि चीन में कोरोना को लेकर वास्तव में अभी क्या हालात हैं. अधिकारी ने कहा कि चीन कोविड रिस्पांस पर पश्चिमी मीडिया रिपोर्टों को भ्रामक बता रहा है. 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीनी अस्पतालों में कोविड रोगियों की भरमार है. उनमें से ज्यादातर को सांस लेने में मदद के लिए ऑक्सीजन दी गई है. श्मशान घाटों से लगातार धुआं निकल रहा है. चीन ने बुधवार (28 दिसंबर) को जीरो कोविड मौतों की सूचना दी. इसके उलट चीन में अस्पतालों के इमरजेंसी डिपार्टमेंट और वहां मौजूद क्लीनिकों के अंदर और बाहर मरीजों की लंगी कतारें लगी हुई हैं. मरीजों की लंबी लाइन बताती है कि चीन में कठोर जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म करने के बाद से संक्रमण पूरे देश में कैसे फैल गया है. 

चीन ने कोविड रिपोर्टों को बताया 'भ्रामक'

चीन ने बुधवार (28 दिसंबर) को प्रतिबंधों में ढील के बाद कोविड से निपटने के बारे में कथित भ्रामक रिपोर्टों की निंदा की. चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महामारी शुरू होने के बाद से, सरकार ने लोगों और उनके जीवन को सबसे ज्यादा महत्व दिया है. चीनी अधिकारी ने कहा, "हमने सभी संसाधनों को जुटाया है और लोगों के जीवन और सेहत की रक्षा के लिए हर संभव कोशिश की है." उन्होंने आगे कहा कि चीन कोरोना मामलों को लेकर सतर्क है और इसकी रोकथाम के लिए जरूरी साइंटिफिक कदम समय पर उठा रहा है.

चीन में चरमरा गई स्वास्थ्य प्रणाली

एक आपातकालीन विभाग के कर्मचारी ने रॉयटर्स को बताया कि लगभग सभी रोगियों में कोविड के लक्षण हैं. चीन में कोविड प्रतिबंधों को खत्म करने के बाद से वहां हालात नाजुक बने हुए हैं. चीन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसकी वजह से वहां पूरी की पूरी स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है. चीन में हालत यह हो गई है कि अस्पतालों में कोविड-स्पेसिफिक दवाएं नहीं मिल रही हैं. बुखार वाले क्लीनिकों में रोगियों को खांसी की दवाएं दी जा रही हैं.  

चीन का घरेलू कोविड टीका BF.7 जैसे नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ बेअसर बना हुआ है, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. पिछले हफ्ते सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में वैक्सीनेशन दर 90 फीसदी से ऊपर है लेकिन बूस्टर शॉट्स लेने वाले वयस्कों की दर घटकर 57.9 फीसदी और 80 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की दर 42.3 फीसदी हो गई है.

चीन में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ा

रॉयटर्स ने बताया कि चीन के जेंगदू क्षेत्र के सबसे बड़े डोंगजियाओ फ्यूनरल होम के आसपास की कार पार्किंग मंगलवार (27 दिसंबर) को भरी हुई थी. श्मशान घाट में शवों के लगातार अंतिम संस्कार का सिलसिला जारी था. चीन में लंबे क्वारंटीन, जबरन लॉकडाउन और मॉस टेस्टिंग बंद करने से पहले रोजाना वहां 40-50 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. अब पहले के मुकाबले वहां रोजाना 200 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Kandukur Stampede: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget