एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में जिनपिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट रह जाएगा अधूरा! चीनी नागरिकों पर हमले से डरा ड्रैगन; शहबाज को लगा दी फटकार

जाफर एक्सप्रेस हाईजैक और पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले के बाद बीजिंग ने इस्लामाबाद के राजदूत को बुलाकर पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

China Dream Project in Pakistan: पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमलों ने चीन के बड़े प्रोजेक्ट्स को रोक दिया है. खासतौर पर बलूचिस्तान में चीनी निवेश को भारी नुकसान हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग ने इस्लामाबाद के राजदूत को बुलाकर पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बीजिंग में हुई बैठक के बाद पाकिस्तानी राजदूत खलील हाशमी ने कहा कि पाकिस्तान चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा रणनीति को लेकर बातचीत जारी है.

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले क्यों बढ़े?
दरअसल, BLA लगातार चीनी नागरिकों और प्रोजेक्ट्स को निशाना बना रही है. कराची में पिछले साल नवंबर में हुए आत्मघाती हमले में दो चीनी नागरिकों की मौत हुई थी. CPEC (चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर) के विरोध में BLA हमले तेज कर रही है. चीन के भारी निवेश के बावजूद CPEC से अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा.

चीन ने पाकिस्तानी सरकार को लगाई फटकार 
चीन ने बलूचिस्तान में अपने प्रोजेक्ट्स रोकने का फैसला लिया है. चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पाकिस्तान की नाकामी को लेकर बीजिंग ने नाराजगी जाहिर की. हालात इतने गंभीर हो गए कि फरवरी में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को बीजिंग जाना पड़ा. उन्होंने शी जिनपिंग से मुलाकात कर सुरक्षा के सख्त इंतजामों का भरोसा दिया, लेकिन पाकिस्तान BLA के हमले रोकने में सफल नहीं हो पाया.

CPEC: चीन और पाकिस्तान के लिए घाटे का सौदा?
बता दें कि CPEC में चीन ने $50 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया, लेकिन असुरक्षा के कारण प्रोजेक्ट ठप हो गए. BLA का दावा है कि वे CPEC को कभी सफल नहीं होने देंगे. चीन को डर है कि उसके नागरिक और प्रोजेक्ट लगातार निशाना बनते रहेंगे. पाकिस्तान के लिए CPEC एक महत्वपूर्ण आर्थिक योजना थी, जो अब विवादों में घिर गई है.

क्या होगा आगे?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि BLA के हमले और बढ़ सकते हैं, जिससे चीन का निवेश और अधिक खतरे में पड़ सकता है. चीन ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान चीनी नागरिकों की सुरक्षा में असफल रहा, तो CPEC प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: आसमान से बरसेगी दुश्मनों पर 'प्रचंड' आग! भारतीय सेना को मिलेंगे 156 लड़ाकू हेलीकॉप्टर, 45 हजार करोड़ का है सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर फिर अटैक करेगा अमेरिका? चीन से लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज संकट के बीच दिए ये संकेत
ईरान पर फिर अटैक करेगा अमेरिका? चीन से लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज संकट के बीच दिए ये संकेत
'पाकिस्तान पर एहसान किया', ईरान संग सीजफायर को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप? शहबाज-मुनीर को लगेगा झटका
'पाकिस्तान पर एहसान किया', ईरान संग सीजफायर को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप? शहबाज-मुनीर को लगेगा झटका
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
'ईरान के पास नहीं हो सकते न्यूक्लियर हथियार, जिनपिंग भी इससे सहमत', चीन दौरे के बाद बोले ट्रंप, होर्मुज को लेकर क्या कहा?
'ईरान के पास नहीं हो सकते न्यूक्लियर हथियार, जिनपिंग भी इससे सहमत', चीन दौरे के बाद बोले ट्रंप

वीडियोज

भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans
Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
'ये कबूल नहीं...', भोजशाला विवाद पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB
'ये कबूल नहीं...', भोजशाला विवाद पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB
Playoffs Scenarios: अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा
अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
Homemade Anti-Aging Cream Tips: घर पर ऐसे बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, महंगे प्रोडक्ट्स को करें टाटा बाय-बाय
घर पर ऐसे बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, महंगे प्रोडक्ट्स को करें टाटा बाय-बाय
CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी
CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी
Embed widget