एक्सप्लोरर

पेंटागन की रिपोर्ट पर क्यों बौखलाया है चीन? PLA और परमाणु हथियार पर हुआ खुलासा तो बोला- अमेरिका सबसे बड़ा...

चीन के परमाणु हथियारों को लेकर झांग शियाओगांग ने कहा कि इसका मकसद देश की सुरक्षा करना है, लेकिन अमेरिका परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल की नीति पर अड़ा हुआ है.

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने चीनी सेना को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट पेश की है, जिससे चीन बौखलाया हुआ है. पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के कारण पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA)  के आधुनिकीकरण में रुकावट पैदा हो रही है. चीन ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और कहा कि अमेरिका उसके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ रहा है और उसकी नीतियों की गलत ढंग से व्याख्या कर रहा है. 

पेंटागन की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, चीनी रक्षा मंत्रालय ने वाशिंगटन पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाया. रक्षा प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने शनिवार (21 दिसंबर, 2024) को कहा कि रिपोर्ट में चीन की रक्षा नीतियों की गलत ढंग से व्याख्या की गई है, चीन की सैन्य क्षमता विकास के बारे में अटकलें लगाई गई हैं, चीन के घरेलू मामलों में खुलेआम हस्तक्षेप किया गया है, चीनी सेना की निंदा की गई है और चीन द्वारा उत्पन्न और कथित सैन्य खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने झांग शियाओगांग के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन इन सभी बयानों की कड़ी निंदा करता है और इनका दृढ़ता से विरोध करता है. झांग शियाओगांग ने कहा कि 20 सालों से अधिक समय से अमेरिका साल-दर-साल ऐसी भ्रामक रिपोर्ट प्रकाशित करता रहा है. उन्होंने कहा, 'हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह झूठी कहानियां गढ़ना बंद करे, चीन के बारे में गलत धारणा रखना बंद करे और द्विपक्षीय और सैन्य संबंधों को स्थिर बनाने के लिए प्रयास करे.'

चीन के परमाणु हथियारों को लेकर झांग ने कहा कि इसका मकसद देश की सुरक्षा करना है, लेकिन अमेरिका, जिसके पास दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत परमाणु शस्त्रागार है, परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल की नीति पर अड़ा हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंच रहा है.

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई की कि अमेरिका चीन और चीनी सेना के प्रति अधिक सकारात्मक और तर्कसंगत रवैया अपनाएगा. चीनी और अमेरिकी सेनाओं के बीच ऐसे संबंध बनाएगा, जिसमें संघर्ष या टकराव शामिल न हो, बल्कि खुलेपन, व्यावहारिकता और सहयोग को बढ़ावा मिले. पेंटागन की 165 पेजों की विस्तृत रिपोर्ट में चीनी सैन्य आधुनिकीकरण समेत कई मुद्दों का जिक्र किया गया है और कहा गया है कि भ्रष्टाचार चीन के आधुनिकीकरण को प्रभावित कर रहा है.

यह भी पढ़ें:-
भारत के खिलाफ साजिश के लिए कौन दे रहा बांग्लादेश को पैसे, इस महीने 3 हफ्तों में 24,000 करोड़ टका मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget