एक्सप्लोरर

China Pakistan Relation: चीन और पाकिस्तान की दोस्ती में आई दरार! CPEC प्रोजेक्ट्स में देरी पर ड्रैगन खफा

China Angry With Pakistan: पाकिस्तान में इस समय जमकर उथल-पुथल मची हुई है. ऐसे में अब पड़ोसी देश का अजीज मित्र चीन भी नाराज हो गया है. सीपीईसी प्रोजेक्ट में देरी से ड्रैगन बेहद नाराज है.

CPEC Project: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है. आर्थिक संकट, जनता की बगावत और पीटीआई चीफ इमरान खान को लेकर देश में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. इन सबके बीच अब पाकिस्तान का दोस्त चीन भी नाराज हो गया. ड्रैगन की ये नाराजगी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को लेकर है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने द फ्राइडे टाइम्स के हवाले के से बताया है कि सीपीईसी के तहत विकास की परियोजनाओं में हो रही देरी को लेकर चीन पाकिस्तान से नाराज चल रहा है. साथ ही यह भी कहा गया है कि चीन ने हाल ही में पाकिस्तान की आर्थिक रूप से मदद की और जरूरत पड़ने पर उसे समर्थन भी दिया, इसके बाद भी प्रोजेक्ट्स में देरी हो रही है. राजनायिक सूत्रों का कहना है कि चीन के अधिकारी पाकिस्तान के कुप्रबंधन से बेहद ज्यादा नाराज हैं.

क्यों बढ़ गई चीन की चिंता?

एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा, “चीन ने आईएमएफ अनुपालन और नवीनीकरण की गारंटी के साथ लोन को आगे बढ़ाया. पावर प्लांट का पेमेंट अरबों में फंसा हुआ है. (पाकिस्तान) सरकार ने आश्वासन दिया था कि प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं.” फ्राइडे टाइम्स में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की फंडिंग अब भी संदेह में है. पाकिस्तान शायद ही इन परियोजनाओं को पूरा कर पाए. सीपीईसी के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की बात तो दूर की है.  

राजनायिक ने कहा, “इसके अलावा, चीन पाकिस्तान में आई राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भी चिंता में है. हम सुनते हैं कि लगातार देरी की वजह से और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए आईएमएफ 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर लोन अरेंजमेंट्स की मांग कर रहा है और देरी के साथ ये और भी बढ़ सकता है क्योंकि बाद में दूसरी रीपेमेंट्स भी आ रही हैं. साथ ही साथ महंगाई भी चरम पर है, इसलिए आईएमएफ भी पाकिस्तान से कुछ वास्तविक ब्याज चाहता है.

ये भी पढ़ें: Imran Khan 23 मई को क्या करेंगे? NAB ने अल कादिर ट्रस्ट मामले में पेश होने के लिए कहा, इसी केस में अचानक गिरफ्तार किए गए थे पूर्व PAK पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget