एक्सप्लोरर

Nano Flats: इस खास फ्लैट में शौच करते हुए आप बना सकते हैं खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

Viral Nano Flats: दो खिड़कियों वाले इस नैनो फ्लैट में एक तरफ एक छोटा सिंगल बेड और दूसरी तरफ एक किचन व शौचालय है. इसमें वॉशिंग मशीन, गर्म पानी और रसोई के नल के लिए शॉवर अटैचमेंट भी है.

Viral News: शौच करते और खाना बनाते हुए एक व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फ्लैट को कुछ इस कदर डिजाइन किया गया है कि इसमें रहने वाला व्यक्ति शौच करते हुए खाना बना सकेगा. आप हैरान हो इससे पहले बता दें कि जगह के अभाव के कारण इस फ्लैट को ऐसा बनाया गया है. 

हाल के दिनों में शहरों में रहने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है. ऐसे में रहने के लिए जगह कम पड़ रही है. इसी को देखते हुए चाइना में नैनो फ्लैट बनाये गए हैं. इसी में से चीनी के शंघाई में बने एक फ़्लैट का फोटो वायरल हो रहा है. शंघाई में छह वर्ग मीटर के कमरे को प्रति माह 4500 रुपयों में किराये पर लिया जा सकता है. 

कीमत 5 हजार से भी कम

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने एक रियल एस्टेट एजेंट की ओर से  सोशल मीडिया पर फ्लैट का वीडियो डाले जाने के बाद यह तेजी से ट्रेंडिंग में आ गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि शहर के किंगपू जिले के एक गांव में तीन मंजिला घर की सीढ़ियों के नीचे बने एक स्टोररूम से बदलकर इसे पुनर्निर्मित किया गया था. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि दो खिड़कियों वाले स्टूडियो में एक तरफ एक छोटा सिंगल बेड और दूसरी तरफ एक किचन और शौचालय शामिल है. इसमें वॉशिंग मशीन, गर्म पानी और रसोई के नल के लिए शॉवर अटैचमेंट भी है. इस मिनी फ्लैट के मुकाबले पड़ोस के फ्लैट 12000 रुपये में किराये पर मिल रहे हैं.

वीडियो को एक एस्टेट एजेंट ली ने 23 दिसंबर को टिक्कॉक के चीनी संस्करण डॉयिन पर पोस्ट किया था. वीडियो में शख्स कहता दिख रहा है- चलो एक कमरा देखते हैं जिसका किराया केवल 380 युआन प्रति माह (4,587 रुपये) है. एक बिस्तर है और खिड़कियां हैं. एक रसोई और एक शौचालय है. आप भोजन तैयार करने के लिए शौचालय पर बैठ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo: सउदी अरब में रोनाल्डो का 'आलीशान घर', तस्वीरें देख यकीन नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget