एक्सप्लोरर

China: चीन ने झिंजियांग में 5G बेस स्टेशन किए लॉन्च, उइगर मुस्लिमों पर रखेगा कड़ी नजर

China 5G Base: चीन के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पिछले महीने घोषणा की थी कि पूरे चीन में 5G बेस स्टेशनों की संख्या 1.96 मिलियन से अधिक हो गई है.

China Uyghurs Muslim News: चीन ने हाल ही में अपने पूरे झिंजियांग (Xinjiang) क्षेत्र में हजारों 5G बेस स्टेशन लॉन्च किए हैं. अमेरिकी सरकार द्वारा फंडेड न्यूज सर्विस के अनुसार, ये बेस स्टेशन प्रौद्योगिकी आर्थिक विकास के बजाय उइगरों मुसलमानों (Uyghurs Muslim) की डिजिटल निगरानी के लिए लगाए गए हैं. चीन के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पिछले महीने घोषणा की थी कि पूरे चीन में 5G बेस स्टेशनों की संख्या 1.96 मिलियन से अधिक हो गई है. 

चीन की सरकारी मीडिया संगठन शिन्हुआ ने मंत्रालय के अधिकारी वांग पेंग के हवाले से कहा, "उच्च गुणवत्ता वाला औद्योगिक इंटरनेट नेटवर्क चीन के 300 से अधिक शहरों को कवर करता है, जो पारंपरिक चीनी एंटरप्राइजेज के परिवर्तन और अपग्रेडिंग को तेज करता है." चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था और सोसायटी को पूरी तरह से डिजिटाइज करने के उद्देश्य से चलाए अभियान के तहत शिनजियांग में बेस स्टेशन लॉन्च किए हैं. 

उइगरों मुसलमानों की बढ़ेगी निगरानी

चीन में ब्रॉडबैंड सेलुलर नेटवर्क के लिए 5G तकनीक की शुरूआत 2019 में शुरू की गई थी. रेडियो फ्री एशिया (RFA) ने बताया कि झिंजियांग में चीन के सभी प्रांतों का सबसे बड़ा भूमि क्षेत्र 642,800 वर्ग किलोमीटर है. RFA ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा, "पूरे क्षेत्र में 5G नेटवर्क रोलआउट उस मौजूदा डिजिटल सिस्टम को बढ़ाएगा जो निगरानी ड्रोन, चेहरे की पहचान वाले कैमरे, मोबाइल फोन स्कैन के माध्यम से यहां के निवासियों खासकर उइगरों मुसलमानों की आवाजाही पर नजर रखता है. ये केवल निगरानी को और अधिक आसान बना देगा. 

यूएन की रिपोर्ट में था चीन की यातनाओं का जिक्र

संयुक्त राष्ट्र (UN) मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट ने अगस्त में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि चीनी सरकार ने दुर्व्यवहार किया है जो कि झिंजियांग में उइगर (Uyghurs Muslim) और अन्य तुर्क समुदायों को टागरेट करता है. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन (China) में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ यौन और लिंग आधारित हिंसा हुई है. इसके अलावा इस समुदाय के लोगों को हिरासत में रखकर कई तरह की यातनाएं दी गईं.

ये भी पढ़ें-

Xi Jinping: शी जिनपिंग ने CCP बैठक में किया ताइवान के साथ विवाद और हॉन्ग कॉन्ग पर नियंत्रण का जिक्र, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget