एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में बेकाबू हुआ चीनी रॉकेट, आज किसी वक्त न्यूजीलैंड के आसपास कहीं भी गिरने की आशंका

रॉकेट ने पिछले महीने लॉन्च होने के बाद अपना मिशन पूरा किया. लेकिन जब धरती पर लौटने की बारी आई तो इसपर से चीन का नियंत्रण खत्म हो गया. अब ये भारी भरकम रॉकेट धरती की ओर आ रहा है.

चीन का बेकाबू हो चुका 'लांग मार्च 5बी' रॉकेट तेजी से धरती की ओर आ रहा है. ये रॉकेट आज किसी भी वक्त धरती के किसी भी हिस्से में गिर सकता है. पिछले महीने ये रॉकेट देश के अंतरिक्ष स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया था. रॉयटर यूरोपीय और अमेरिकी ट्रैकिंग केंद्रों की ओर से कहा जा रहा है कि इस बेकाबू रॉकेट के अवशेषों का आज रविवार को वायुमंडल में प्रवेश करने की संभावना है. कुछ वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया है कि न्यूजीलैंड के आसपास रॉकेट कहीं भी गिर सकता है. 

अमेरिका का रक्षा विभाग गिरते रॉकेट के मलबे पर नजर बनाए हुए है. चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि बेकाबू रॉकेट के कुछ हिस्से समुद्र में गिरेंगे. उनका ये भी कहना है कि रॉकेट के वायुमंडल में प्रवेश करते ही इसके टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे.

मिशन पूरा कर लौटा रॉकेट
चीन ने 29 अप्रैल को 'लांग मार्च 5बी' मिशन के तहत हाइनान द्वीप से ये रॉकेट लॉन्च किया था. रॉकेट एक मॉड्यूल लेकर स्पेस स्टेशन तक गया था. मॉड्यूल को तय कक्षा में छोड़ने के बाद इसे नियंत्रित तरीके से धरती पर लौटना था. रॉकेट का वजन करीब 18 टन है. पिछले कई दशकों में पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित होकर गिरने वाली ये सबसे बड़ी चीज है.

खतरे को भांपकर अमेरिका समेत दुनिया के तमाम देश इसपर नजर बनाए हुए हैं. चर्चा ये भी थी कि अमेरिका इस रॉकेट को गिरने से पहले ही नष्ट कर सकता है लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इससे इनकार किया है. रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, "इस रॉकेट को नष्ट करने की कोई योजना नहीं है. हम आशा करते हैं कि ये उस जगह गिरेगा जहां किसी को कोई नुकसान न हो."

वहीं चीन से भरोसा दिया गया है कि वायुमंडल में प्रवेश करते ही रॉकेट के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे और इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. आमतौर पर रॉकेट का मलबा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर जल जाता है. हालांकि उसका भी कुछ हिस्सा बच जाने की संभावना होती है. जो पृथ्वी की सतह तक पहुंचता है. अमूमन ये टुकड़े बहुत छोटे होते हैं. 

ये भी पढ़ें

WHO ने आपातकालीन उपयोग के लिए चीन की साइनोफर्म Covid19 वैक्सीन को किया सूचीबद्ध 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- ‘मुश्किल दौर’ से गुजर रहे हैं भारत-चीन संबंध, अभी तक पूर्ण सैन्य वापसी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget