एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान के लिए ‘बेहद एडवांस’ युद्धपोत बना रहा चीन'

चीन को इस्लामाबाद का ‘सदाबहार मित्र’ कहा जाता है और वह पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है. दोनों देश संयुक्त रूप से जेएफ-थंडर का निर्माण भी कर रहे हैं. यह एकल इंजन वाला लड़ाकू विमान है.

बीजिंग: चीन अपने ‘सदाबहार’ मित्र पाकिस्तान के लिए एक ‘बेहद एडवांस’ युद्धपोत बना रहा है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर में ‘शक्ति संतुलन’ सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच एक बड़ा द्विपक्षीय हथियार समझौता हुआ था और पाकिस्तान ने इस तरह के चार अत्याधुनिक युद्धपोत चीन से खरीदने की घोषणा की थी. मौजूदा पोत इन्हीं में से एक है.

चीन के अखबार 'चाइना डेली' ने चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी) के हवाले से लिखा है कि यह युद्धपोत आधुनिक खोजी और हथियार प्रणाली से लैस होगा. यह पोत रोधी, पनडुब्बी रोधी और वायु रक्षा अभियान में बेहद ताकतवर होगा. यह निर्माणाधीन पोत चीनी नौसेना के अत्याधुनिक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट का संस्करण है. हालांकि, सीएसएससी ने पोत के प्रकार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. इस पोत का निर्माण शंघाई स्थित हुदोंग-झोंगहुआ पोत कारखाने में हो रहा है.

चीन को इस्लामाबाद का ‘सदाबहार मित्र’ कहा जाता है और वह पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है. दोनों देश संयुक्त रूप से जेएफ-थंडर का निर्माण भी कर रहे हैं. यह एकल इंजन वाला लड़ाकू विमान है.

अमेरिका ने पाक पर लगाए गंभीर आरोप अभी हाल ही अमेरिकी मीडिया ने पाकिस्तान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे. अमेरिका के इस पूर्व सहयोगी पर लगाए गए आरोप में अमेरिकी मीडिया ने कहा था कि चीन इस देश में फाइटर प्लेन के निर्माण की योजना बना रहा है. इस पर अपना बचाव करते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान में चीन का निवेश पूरी तरह से आर्थिक है और इसका किसी सैन्य गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है. ये बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने दिया है.

मोहम्मद फैसल ने मीडिया को दिए गए एक बयान में ये बातें कहीं. उनसे अमेरिकी मीडिया में उठाए गए इस सावल का जवाब मांगा गया जिसमें ये आरोप लगाया गया था कि पाकिस्तान में चीन ने फाइटर प्लेन बनाने की योजना बना रखी है. सीपेक के तहत होने वाली 60 बिलियन डॉलर के चीनी निवेश के तहत देश में अन्य सैन्य हार्डवेयर के बनाए जाने की बात भी अमेरिकी मीडिया ने कही थी. फैसल ने इन आरोपों को नकार दिया है.

अमेरिकी मीडिया द न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान और चीन दोनों मिलकर पाकिस्तान में फाइटर प्लेन निर्माण पर अंतिम मुहर लगाने वाले हैं. चीन ने पिछले हफ्ते ही इन ख़बरों का खंडन कर दिया था. पाकिस्तानी मीडिया द डॉन की एक रिपोर्ट में फैसल के हवाले से कहा गया कि चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपेक) पूरी तरह से एक आर्थिक परियोजना है.

ये भी देखें

सनसनी: गोली,गुंडागर्दी के बीच हैप्पी न्यू ईयर !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget