एक्सप्लोरर

ट्रेड वॉर: अमेरिकी कदम के बाद चीन का हमला, 60 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाया जाएगा

अमेरिका के कदमों के जवाब में चीन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 60 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाएगा.

बीजिंग: चीन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 60 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाएगा. इससे पहले अमेरिका ने कई चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क में वृद्धि की घोषणा की थी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राज्य परिषद की कस्टम्स टैरिफ कमीशन के मुताबिक, ये बढ़े हुए शुल्क 24 सितंबर से लागू होंगे.

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि चीन ने इसके अलावा अमेरिकी फैसले के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन में एक और शिकायत दाखिल की है. इससे पहले अमेरिका 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी आयात पर शुल्क बढ़ा दिया था.

कल अमेरिका ने उठाया था कदम अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर अब और भी गंभीर होता जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर कल 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने का फैसला किया था. ये शुल्क इस महीने की अंत तक लगाए जा सकते हैं, जबकि इस साल के अंत तक इसे बढ़ाकर 25 फीसदी किए जाने की आशंका है. ट्रंप के इस कदम से चीन के साथ अमेरिका का ट्रेड वॉर और तेज हो गया है.

सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को कहा कि ये अतिरिक्त आयात शुल्क 24 सितंबर से प्रभावी होगा. इससे पहले इस साल की शुरुआत में अमेरिका, चीन के 50 अरब डॉलर के उत्पादों पर भी शुल्क लगा चुका है. इस तरह कुल मिलाकर हर साल अमेरिका में बिकने वाले चीनी प्रोडक्ट बुरी तरह से प्रभावित होंगे.

जुलाई में ट्रंप प्रशासन ने हजारों उत्पादों की एक लिस्ट पब्लिश की थी, जिन पर शुल्क लगाना है. हालांकि, बाद में स्मार्टवॉच, स्वास्थ्य और सुरक्षा उपकरण, बच्चों के प्लेपेन सहित 300 से अधिक उत्पादों को सूची से बाहर कर दिया था. आपको बता दें कि पिछले महीने अमेरिका और चीन एक-दूसरे पर 16 अरब डॉलर कीमत के सामानों पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू कर चुके हैं. अब तक दोनों देश ने कुल 100 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त कर लगाया है.

चीन के उप वाणिज्य मंत्री वांग शौवेन दोनों देशों के ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए पिछले महीने अमेरिका में थे लेकिन उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो पाई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को सजा देने की कोशिश के तहत जुलाई में ट्रेड वॉर के इस विवाद की शुरुआत की थी.

चीन पर ट्रंप गलत तरीके से व्यापार करने का आरोप लगाते रहे हैं. इसमें बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) को चुराने की बात भी शामिल है. हालांकि चीन, अमेरिका के आरोपों से इंकार करता है और जोर देकर विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों के पालन की बात कहता है.

ये भी देखें

शौचालय निर्माण में झूठ की बदबू फैलाती अफसरशाही की घंटी बजाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget