एक्सप्लोरर

Iran Attack on Israel: रूस के बाद ये देश आया ईरान के साथ, दे दिया अपना सबसे खतरनाक हथियार

Iran Attack on Israel: इजरायल के खिलाफ ईरान का साथ देने के लिए रूस के बाद अब चीन भी आ गया है. चीन ने अपना सबसे खतरनाक हथियार ईरान को दे दिया है.

Iran-Israel Conflict: इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, इजरायल की किसी भी आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार है. ऐसे में ईरान का खास दोस्त रूस खुलकर उसके साथ आ गया है. यहां तक की रूस ने अपना बेहद खास एयर डिफेंस सिस्टम एस 400 ईरान को दे दिया है, लेकिन जंग के हालात अगर बने तो ईरान का दोस्त चीन भी उसके साथ मोर्चा संभालेगा. 

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई जब जनता के बीच संबोधन कर रहे थे तब ईरान का खास दोस्त मुल्क चीन हथियारों के जरिए दुश्मन के खिलाफ मोर्चा संभाले था. उसे जरा भी खतरे का अंदाजा होता तो वह काम को अंजाम भी दे देता. चीन ने जिन हथियारों से मोर्चा संभाला हुआ है उसमें लगे डिवाइस दुश्मन की मिसाइल और ड्रोन को देखते ही निशाना बनाकर खत्म कर देते हैं. 

सेकेंड में मिसाइल हवा में कर देता है तबाह!

ईरान में चीन के जिन हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह लेजर गाइडेड है. यानी लेजर की तकनीक के जरिए यह कुछ ही सेकंड्स में दुश्मन की मिसाइल पर सटीक निशाना लगाकर उन्हें हवा में ही तबाह करने की क्षमता रखता है. इन हथियारों की तैनातियों से यह तो समझा जा सकता है कि न केवल रूस बल्कि ईरान को चीन का भी साथ मिल गया है. 'यूरेशियन टाइम्स' को चीन की पीएलए पर नजर रखने वाले एक शख्स ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ये हथियार शेनॉन्ग शील्ड 3000 (Shenong Shield 3000) जैसा दिखता है, जो चीन का बेहद खतरनाक हथियार है. अब इन हथियारों का इस्तेमाल ईरान इजरायल के हमलों से बचने के लिए करेगा. 

ईरान को कब मिला हथियार?

जानकार मानते हैं कि ये हथियार एक अलग डिजाइन का भी हो सकता है. एंटी ड्रोन लेजर सिस्टम बहुत आम हो गया है. हो सकता है कि ये ईरान का सिस्टम हो. अब सवाल यह है कि अगर यह हथियार चीन का है तो ये ईरान कब लाया गया? क्या इजरायल पर हमले से पहले तेहरान ने चीन से यह सिस्टम मंगा लिया था या पहले से ईरान तैयारी कर के बैठा था? यानी चीन भी रूस की तरह ही इजरायल के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है. 

...तो यह बात समझा रहा अमेरिका 

इजरायल के खिलाफ ईरान की तैयारियों को देखते हुए अमेरिका, इजरायल को बार-बार यह समझा रहा है कि वह सीधे तौर से ईरान के साथ भिड़ने से बचें. ऐसा इसलिए क्योंकि सीरिया, गाजा और लेबनान का हिसाब अलग है और ईरान का बिल्कुल अलग है. खास बात यह भी है कि चीन ने इजरायल पर ईरान के जरिए किए गए हमले की निंदा नहीं की है. चीन की तरफ से सिर्फ इतना ही बयान आया कि वह इलाके में टेंशन को लेकर फिक्रमंद है.

यह भी पढ़ें- 'जस्टिन ट्रूडो के बयान... इस झगड़े ने पाकिस्तान की याद दिला दी', भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्ते पर क्या बोले विदेशी मामलों के एक्सपर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget