एक्सप्लोरर

China Covid: चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट, देश में पीक गुजरते ही कोविड मामलों में गिरावट दर्ज

China Covid: चीन में 12 जनवरी को जनरल आउट पेशेंट विभागों में इलाज कराने वालों की संख्या लगभग 91.4 लाख थी. ये आंकड़ा बताता है कि ये मूल रूप से पूर्व-महामारी के लेवल पर लौट रहा है.

Chian Covid: चीन (China) ने देश भर में बुखार से पीड़ित रोगियों और गंभीर कोविड (Covid) मामलों की संख्या में कमी दर्ज की है. पिछले महीने दिसंबर की शुरुआत में कोरोना महामारी के गति पकड़ने के बाद अब इसका पीक बीत चुका है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने 8 दिसंबर, 2022 और 12 जनवरी, 2023 के बीच अस्पतालों में कोविड से संबंधित 59 हजार 938 लोग की मौतों की सूचना दी है. 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) के तहत चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जिओ याहुई ने राज्य परिषद के ओर से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अस्पतालों में गंभीर मामलों की संख्या 5 जनवरी को चरम पर 1 लाख 28 हजार थी. जिओ ने कहा कि फिर संख्या में उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट शुरू हुई, जो 12 जनवरी को 105,000 तक गिर गई. अभी गंभीर मामलों के लिए 75.3 फीसदी बेड का उपयोग किया जा रहा है.

बुखार के रोगियों की संख्या में गिरावट

जिओ के अनुसार फीवर क्लीनिक में इलाज कराने वाले लोगों की संख्या 23 दिसंबर, 2022 को लगभग 2.87 मिलियन थी, और तब से यह आंकड़ा लगातार गिर रहा है. 12 जनवरी को बुखार के रोगियों की संख्या गिरकर 4 लाख 77 हजार हो गई, जो डेली पीक से 83.3 फीसदी कम है.

जिओ ने कहा, फीवर क्लीनिक में कोविड-19 का पता लगाने की दर में भी गिरावट जारी है, जो 20 दिसंबर, 2022 को 33.9 फीसदी पर पहुंच गई. 12 जनवरी को यह संख्या गिरकर 10.8 फीसदी हो गई. चीन में 19 दिसंबर, 2022 को सभी अस्पताल के बाहरी रोगियों के बीच नेगेटिव कोविड-19 टेस्टों का रेसियो 5.7 फीसदी था और तब से गिरना जारी है, जो 12 जनवरी को 0.9 फीसदी तक गिर गया.

हॉस्पिटल में सेवाएं धीरे-धीरे ठीक हो रही

चीन में 12 जनवरी को सामान्य आउट पेशेंट विभागों में इलाज कराने वालों की संख्या लगभग 91.4 लाख थी, जो मूल रूप से पूर्व-महामारी के लेवल पर लौट रहे थे. हॉस्पिटल में नियमित इलाज सेवाएं धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं.

हॉस्पिटल में 90 फीसदी से अधिक मौतों में हृदय रोग, ट्यूमर, सेरेब्रोवैस्कुलर रोग, श्वास रोग, मेटाबॉलिजम संबंधी रोग और गुर्दे की बीमारी शामिल है. गंभीर मामलों वाले रोगियों की औसत आयु 75.5 वर्ष है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में NHC के प्रवक्ता एमआई फेंग ने कहा कि अगले स्टेज में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य निगरानी और रेफरल सेवाओं में प्रयास किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Nepal Plane Crash Highlights: नेपाल प्लेन हादसे में मारे गए लोगों की होगी डीएनए सैंपलिंग, 20 शवों की हो चुकी है पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget