एक्सप्लोरर

US Vs China: रूस का समर्थन जारी रखने पर चीन को अमेरिका की चेतावनी, जानिए अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने क्या कहा?

America Vs China: अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीनी राजनयिक को चीन के कथित निगरानी गुब्बारा कार्यक्रम को लेकर भी घेरा. उन्होंने कहा की चीन की पोल खुल गई है. यह जानकारी प्रवक्ता नेड प्राइस ने दी.

US Warns China Over Russia-Ukraine War: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने चीन (China) को यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ युद्ध में रूस (Russia) का ‘घातक समर्थन’ जारी रखने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि इसके अमेरिका (America) के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर ‘गंभीर प्रभाव’ होंगे. उन्होंने चीन की ओर से कथित तौर पर अमेरिका में भेजे गए जासूसी गुब्बारों की घटना की भी निंदा की और कहा कि ‘यह फिर कभी नहीं होनी चाहिए.

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ब्लिंकन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठतम विदेश नीति अधिकारी वांग यी के साथ म्यूनिख में शनिवार (18 फरवरी) को करीब एक घंटे तक बातचीत हुई थी. मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वहां गए थे.

'यह दोबारा नहीं होना चाहिए.'

करीब एक पखवाड़े पहले चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिकी सीमा में मार गिराए जाने के बाद पहली बार दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों की आमने-सामने की मुलाकात हुई. ब्लिंकन ने ‘सीबीएस न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्पष्ट कर दिया कि चीन की ओर से अमेरिका के क्षेत्र में निगरानी गुब्बारा भेजना हमारी संप्रभुता,अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और यह दोबारा नहीं होना चाहिए.’’

उनके प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि ब्लिंकन ने चीनी राजनयिक से यह भी कहा कि उनके देश के निगरानी गुब्बारा कार्यक्रम की पोल दुनिया के सामने खुल गई है, जिसने पांच महाद्वीपों और करीब 40 देशों में घुसपैठ की.

गुब्बारे की घटना की वजह से ब्लिंकन ने बीजिंग यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था. वह पांच और छह फरवरी को चीन जाने वाले थे और अगर ऐसा होता तो वह पांच साल में पहले अमेरिकी विदेश मंत्री होते, जो चीन की यात्रा करते.

रूस-यूक्रेन मुद्दे पर वांग यी से ब्लिंकन ने क्या कहा? 

ब्लिंकन ने शनिवार को हुई बैठक में वांग के समक्ष रूस-यूक्रेन युद्ध का भी मुद्दा उठाया. ब्लिंकन ने कहा, ‘‘चीन की ओर से यूक्रेन युद्ध में रूस को दिए जा रहे घातक समर्थन को लेकर चिंता है. मैं उनके साथ साझा कर रहा हूं क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे राष्ट्रपति शी जिनपिंग से साझा किया था कि हमारे रिश्तों पर इसके गंभीर प्रभाव हो सकते हैं.’’

अमेरिकी विदेश मंत्री ने हमेशा राजनयिक संवाद और संवाद के रास्ते खुले रहने के महत्व को रेखांकित किया. दोनों नेता अगले महीने नई दिल्ली में जी-20 विदेश मंत्रियों की होने वाली बैठक में दोबारा मुलाकात कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- China Russia Relations: युद्ध में रूस की गुपचुप मदद कर रहा चीन, अमेरिका ने दे दी चेतावनी, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget