एक्सप्लोरर

China Birth Rate: चीन में महिलाओं को अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह, सरकार देगी कैश प्राइज सहित कई सुविधाएं

China Government: चीन में सरकार ने परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई भत्तों की घोषणा की है. ऐसा फैसला बच्चों की घटती आबादी की वजह से लिया गया है.

China Birth Rate: चीन में शी जिनपिंग की सरकार (China Government)ने मंगलवार को परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई भत्तों की घोषणा की, ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि देश में जन्म दर (China Birth Rate) रिकॉर्ड स्तर पर कम होती जा रही है और अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि देश की जनसंख्या (Chinese Population) 2025 तक घटने तेजी से घटने लगेगी. दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश अब एक उभरते हुए जनसांख्यिकीय संकट (Demographic Crisis) से जूझ रहा है क्योंकि यह तेजी से उम्र बढ़ने वाले कार्यबल, धीमी अर्थव्यवस्था (Slow Economy) और दशकों में इसकी सबसे कमजोर जनसंख्या वृद्धि (Weak Population Growth) का सामना कर रहा है.

 2016 में कठोर पॉलिसी को भी खत्म कर दिया था

बीजिंग ने 2016 में अपने कठोर "वन चाइल्ड पॉलिसी" को समाप्त कर दिया था और पिछले साल जोड़ों को तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी, लेकिन फिर भी देश में पिछले पांच वर्षों में जन्म दर में तेजी से गिरावट आई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा मंगलवार को जारी नीतिगत दिशानिर्देश केंद्र और प्रांतीय दोनों सरकारों से प्रजनन स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाने और देश भर में चाइल्डकेअर सेवाओं में सुधार लाने का आग्रह किया गया है.

आयोग ने स्थानीय सरकारों को "सक्रिय प्रजनन सहायता उपायों को लागू करने" की आवश्यकता पर बल देने की बात कही है, जिसमें सब्सिडी, कर छूट और बेहतर स्वास्थ्य बीमा, साथ ही साथ युवा परिवारों के लिए शिक्षा, आवास और रोजगार सहायता प्रदान करना शामिल है.

चाइल्डकेयर सेवाओं की भारी कमी को कम करने के लिए सभी प्रांतों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे वर्ष के अंत तक दो से तीन वर्ष की आयु के बच्चों के लिए पर्याप्त नर्सरी उपलब्ध कराएं.

महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करने को कहा गया

अमीर चीनी शहर महिलाओं को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए टैक्स और हाउसिंग क्रेडिट, शैक्षिक लाभ और यहां तक ​​​​कि नकद प्रोत्साहन भी दे रहे हैं और नवीनतम दिशानिर्देश के मुताबिक सभी प्रांतों को इस तरह के उपायों को लागू करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं.

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार, चीन की जन्म दर पिछले साल प्रति 1,000 लोगों पर 7.52 जन्म तक गिर गई है- जो साल 1949 के बाद नया  रिकॉर्ड है. इसके मुताबिक जब से कम्युनिस्ट चीन की स्थापना हुई तब से सबसे कम आबादी का ये रिकॉर्ड है. चीन में बढ़ती आबादी को लगाम लगाने के लिए कई कठोर कदम उठाए गए थे, जिसके बाद बच्चों की संख्या काफी कम होने लगी. चीन में आए सांस्कृतिक बदलाव के बाद लोग छोटे परिवारों के अभ्यस्त हो गए हैं, जिससे बच्चों की संख्या कम होती गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में चेतावनी दी थी कि चीन की आबादी 2025 तक घटने लगेगी. इसके बाद सरकार के होश उड़े हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget