एक्सप्लोरर

ChatGPT कंपनी OpenAI में खलबली, सीईओ सैम ऑल्टमैन की छुट्टी, प्रेसिडेंट ने भी छोड़ा पद, जानिए क्या है पूरा मामला

ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी को OpenAI नाम की कंपनी ने बनाया है. सैम ऑल्टमैन के अलावा इस कंपनी के पांच और को-फाउंडर्स हैं.

OpenAI Fires Sam Altman: चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी OpenAI ने शुक्रवार (18 नवंबर) को कहा कि इसने सीईओ और को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी का कहना है कि उसे ऑल्टमैन की काबिलियत पर विश्वास नहीं है कि वह उसे आगे लेकर जा पाएं. OpenAI को माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी का सहारा भी मिला हुआ है. चैटजीपीटी को पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसने दुनियाभर में सनसनी फैला दी थी. 

दरअसल, 38 साल के सैम ऑल्टमैन पिछले साल सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने चैटजीपीटी को दुनिया के सामने पेश किया. इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट में गजब की काबिलियत है. चैटजीपीटी के जरिए इंसानों की तरह कविताएं या कहानियां लिखी जा सकती हैं. इसके जरिए कठिन सवालों का आसान जवाब जाना जा सकता है. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि चैटजीपीटी हर तरह के सवालों का जवाब कुछ ही सेकेंड में दे सकता है. इसे यूज करना भी काफी आसान है. 

ओपनएआई ने ऑल्टमैन को क्यों निकाला? 

ऑल्टमैन को निकाले जाने को लेकर कंपनी की तरफ से बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया, 'ओपनएआई के बोर्ड को कंपनी का नेतृत्व करने की उनकी काबिलियत पर यकीन नहीं है. कंपनी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए नेतृत्व की जरूरत है. वह कंपनी के बोर्ड को छोड़ रहे हैं. बोर्ड की तरफ से रिव्यू करने के बाद ऑल्टमैन को जाने को कहा गया है. रिव्यू के दौरान पाया गया कि वह बोर्ड के साथ कुछ बातों को छिपा रहे थे, जिसकी इसके काम में बाधा आ रही थी.'

नौकरी से निकालने जाने पर ऑल्टमैन ने क्या कहा? 

ओपनएआई का सीईओ पद गंवाने के बाद सैम ऑल्टमैन की तरफ से भी बयान आया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'मेरा ओपनएआई में गुजारा पल बहुत अच्छा था. यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और उम्मीद है कि दुनिया के लिए थोड़ा परिवर्तनकारी रहा है. सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मुझे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना पसंद आया. आगे का सफर क्या होने वाला है, इसके बारे में बाद में और कुछ कहना सही होगा.'

ओपनएआई के प्रेसिडेंट ने भी छोड़ा पद

सैम ऑल्टमैन की छुट्टी के बाद ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी पद छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '8 साल पहले मेरे अपार्टमेंट में शुरुआत करने के बाद से हम सभी ने मिलकर जो कुछ भी बनाया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है. हम एक साथ कठिन और बेहतरीन समय से गुजरे हैं. इतनी सारी वजहों के बावजूद इतना कुछ हासिल करना असंभव होना चाहिए था, लेकिन आज की खबर के आधार पर, मैंने पद छोड़ दिया है.'

ओपनएआई के को-फाउंडर्स कौन-कौन हैं? 

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई की नींव 2015 में रखी गई थी. इसके को-फाउंडर्स में सैम ऑल्टमैन के अलावा स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क शामिल हैं. उन्होंने कंपनी को शुरुआती दिनों में खूब फंडिंग दी. अब वह बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं. मस्क के अलावा ग्रेग ब्रॉकमैन, मशीन लर्निंग के एक्सपर्ट्स इल्या सुतस्केवर, जॉन शुलमैन और वोज्शिएक जरेम्बा शामिल हैं. इन सभी लोगों ने मिलकर ओपनएआई को खड़ा किया है. 

यह भी पढ़ें: टेक महिंद्रा के सीईओ ने कबूल किया OpenAI के सीईओ का चैलेंज, समझें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget