एक्सप्लोरर

Challenge Accepted: टेक महिंद्रा के सीईओ ने कबूल किया OpenAI के सीईओ का चैलेंज, समझें क्या है मामला

भारत के लिए अपनी प्लानिंग को लेकर सैम ऑल्टमैन ने कहा कि वह भारत में सबसे पहले स्टार्टअप्स को फंड देंगे.

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के सीईओ सीपी गुरनानी (Tech Mahindra CEO CP Gurnani) ने ओपनएआई (OpenAI) के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन के चैलेंज को स्वीकार किया है. ऑल्टमैन ने हाल ही में कहा कि भारतीय कंपनियां आर्टिफिशय़ल इंटेलीजेंस (AI) के डेवलपमेंट पर अपने सिलिकॉन वैली के काउंटरपार्ट्स (समकक्षों) के साथ कॉम्पिटीशन नहीं कर सकती. सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) फिलहाल छह देशों के दौरे पर हैं, जिसमें भारत भी शामिल है.

राजन आनंदन ने किया सवाल

खबर के मुताबिक, भारत के दौरे पर आए ऑल्टमैन (OpenAI CEO Sam Altman) से एक कार्यक्रम में भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के पूर्व Google उपाध्यक्ष राजन आनंदन (Rajan Anandan) ने पूछा था कि क्या भारत चैटजीपीटी जैसे आर्टिफिशय़ल इंटेलीजेंस डिवाइस (AI device) की मैनुफैक्चरिंग कर सकता है. आनंदन ने पूछा था कि हमें भारत में एक लाइव इकोसिस्टम मिला है. हम खासतौर पर एआई पर फोकस कर रहे हैं, क्या ऐसे स्थान हैं जहां आप भारत के एक स्टार्टअप को आधारभूत मॉडल बनाते हुए देखते हैं, हमें इसके बारे में कैसे सोचना चाहिए, भारत की एक टीम को वास्तव में निर्माण करना शुरू करना चाहिए?

ऑल्टमैन ने दिया ये जवाब

आनंदन के सवाल पर सैम (Sam Altman)ने कहा कि जिस तरह से AI काम करता है, हम आपको बता दें, प्रशिक्षण नींव मॉडल पर हमारे साथ कॉम्पिटीशन करना पूरी तरह से निराशाजनक है, आपको कोशिश नहीं करनी चाहिए. हालांकि कुछ भी कोशिश करना आपका काम है. मुझे लगता है यह बहुत निराशाजनक है. इसी पर टेक महिंद्रा के सीईओ सीपी गुरनानी (Tech Mahindra CEO CP Gurnani) ने ऑल्टमैन के जवाब को ट्वीट किया और कहा कि चुनौती स्वीकार है.

पीएम मोदी से भी मिले ऑल्टमैन

ऑल्टमैन (OpenAI CEO Sam Altman) बीते गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और एआई (Artificial Intelligence) के इंटरनेशनल रेगुलेशन की जरूरत पर चर्चा की. भारत के लिए अपनी प्लानिंग को लेकर कहा कि वह भारत में सबसे पहले स्टार्टअप्स को फंड देंगे. ऑल्टमैन ने कहा कि वह भारत में कुछ स्टार्टअप्स से मिले थे. उन्होंने कहा कि हम भारतीय स्टार्टअप्स की काबिलियत के लिए हमेशा चकित और आभारी थे.

यह भी पढ़ें

PM Modi ने कहा- AI देश की टेक इकोसिस्टम को व्यापक बनाने में कारगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget