एक्सप्लोरर

Canada: तनाव के बीच कनाडाई पुलिस ने भारतीय- भगोड़े के लिए मांगा इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस, जानें पूरा मामला

Canada Police Seek Interpol Red Notice: कनाडाई पुलिस ने एक भारतीय-कनाडाई के लिए इंटरपोल रेड नोटिस की मांग की है. पुलिस का दावा है कि तस्करी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद व्यक्ति भारत भाग गया है.

Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के संबंध काफी हद तक बिगड़ गए हैं. इसी बीच कनाडाई कानून प्रवर्तन ने एक भारतीय-कनाडाई के लिए इंटरपोल रेड नोटिस की मांग की है, जिसे मादक पदार्थों की तस्करी के लिए सजा सुनाई गई है और वह भारत भाग गया है. 

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बुधवार (13 द‍िसंबर) को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सरे शहर के 60 वर्षीय राज कुमार मेहमी को सजा सुनाई गई थी. उसे 80 किलोग्राम कोकीन की तस्करी के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. लेकिन वह सजा से बचने के लिए भारत भाग गया. पुलिस के मुताबिक, वह संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रतिबंधित सामग्री लाने का प्रयास कर रहा था. 

भारी मात्रा में कोकीन के साथ पकड़ा गया था 

मेहमी को शुरू में 6 नवंबर, 2017 को ब्रिटिश कोलंबिया आरसीएमपी ने गिरफ्तार किया था, जब कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने एक सेमी-ट्रेलर ट्रक के अंदर छिपी हुई कोकीन की 80 सीलबंद ईंटें बरामद की थीं. मेहमी के ट्रक से बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 3.2 मिलियन कनाडाई डॉलर थी. 

सुनाई गई 15 साल जेल की सजा

मेहमी को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. पिछले साल 6 सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने उन्हें दोषी करार द‍िया. गत 16 नवंबर को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे प्रांतीय कोर्ट के एक न्यायाधीश ने उनकी अनुपस्थिति में, उन्हें कुल 15 साल जेल की सजा सुनाई. कनाडाई पुलिस के मुताबिक मेहमी 11 अक्टूबर, 2022 को वैंकूवर से उड़ान भरने के बाद भारत भाग गया और अगले दिन नई दिल्ली पहुंचा. 

पुलिस ने जारी की है चेतावनी 

ताजा विज्ञप्ति में कहा गया है कि मेहमी के लिए कनाडा-व्यापी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है जबकि इंटरपोल रेड नोटिस को मेहमी का पता लगाने और अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए अनुरोध किया गया है. पुलिस ने मेहमी को लगभग 6 फीट लंबा और 200 पाउंड वजनी बताते हुए लोगों से उसके पास न जाने और अपनी स्थानीय पुलिस एजेंसी से संपर्क करने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद में हुई सुरक्षा चूक के पीछे खालिस्तानी आतंकी पन्नू का हाथ? पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने क्यों कहा ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget