एक्सप्लोरर

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'कनाडा को अमेरिका का हिस्सा...'

Justin Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में लगभग एक दशक के बाद जस्टिन ट्रूडो के पद छोड़ने के बाद उनके उत्तराधिकारी की दौड़ तेज हो गई है.

Donald Trump Over Justin Trudeau: डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (6 जनवरी) को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की अपनी पुरानी बात को दोहराया और सुझाव दिया कि कई कनाडाई इस विचार का स्वागत करेंगे. उन्होंने दावा किया कि ट्रूडो ने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि अमेरिका अब कनाडा के विशाल व्यापार घाटे और सब्सिडी को सहन नहीं कर सकता, जिन पर कनाडा निर्भर था.

जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को  लगभग एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की. इस्तीफे का कारण उन्होंने मतदाताओं के समर्थन में कमी को बताया. हालांकि, ट्रूडो का राजनीतिक भविष्य पिछले कुछ समय से अनिश्चित था. लेकिन नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस पर फिर से कब्जा जमाने के बाद उनका पतन तेजी से हुआ. ट्रंप की ओर से कनाडा के उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी ने कनाडाई अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बना दिया था, जिससे वहां आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं.

ट्रंप की मजेदार टिप्पणी
ट्रुथ सोशल पर अपनी प्रतिक्रिया में ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा, "कनाडा में बहुत से लोग 51वां राज्य बनने से खुश होंगे. अगर कनाडा अमेरिका का हिस्सा बन जाता है, तो कोई टैरिफ नहीं होगा, टैक्स भी बहुत कम हो जाएंगे और वे रूसी और चीनी जहाजों के खतरों से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे जो लगातार उन्हें घेरे रहते हैं."

ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका में शामिल होने का एक अच्छा विकल्प बताया, जिससे न केवल टैरिफ की समस्या हल होगी बल्कि अन्य आर्थिक लाभ भी होंगे. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह एक साथ मिलकर एक महान राष्ट्र बना सकता है.

ट्रंप-ट्रूडो मुलाकात और तनाव
पीछले साल 2024 में नवंबर के दौरान जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका-कनाडा संबंधों को बेहतर बनाने के लिए मार-ए-लागो की यात्रा की और राष्ट्रपति-चुनाव ट्रंप से मुलाकात की. हालांकि, इस मुलाकात के बावजूद ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकियों को जारी रखा.  यहां तक कि मजाक में कनाडा को 51वां राज्य बनाने और ट्रूडो को उसका गवर्नर बनाने की बात कही.

ट्रूडो का राजनीतिक भविष्य और कनाडा की दिशा
ट्रूडो का राजनीतिक भविष्य उनके इस्तीफे के साथ और अधिक अनिश्चित हो गया है. ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच कनाडा अब यह सोचने के लिए मजबूर है कि उसकी अर्थव्यवस्था और राजनीतिक दिशा क्या होनी चाहिए. क्या कनाडा वास्तव में अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है या यह केवल ट्रंप का एक और राजनीतिक मजाक था?

ये भी पढ़ें: ट्रूडो ने दिया इस्तीफा! कनाडा के लिए नया नेता चुनना है 'टेढ़ी खीर', जानें आगे अब क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई-विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यांमार सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget