एक्सप्लोरर

कनिष्क बम विस्फोट से जुड़ी कौन सी याचिका से कनाडा में अब हुआ बड़ा बवाल, भारतीय मूल के सांसद भड़के

India Canada Relation: याचिका में कहा गया है कि कनाडा में सिख व्यापक रूप से मानते हैं कि इस बम विस्फोट के पीछे एक विदेशी खुफिया एजेंसी थी ताकि सिखों की राजनीतिक सक्रियता को बदनाम किया जा सके.

Canada MP Chandra Arya angry over  petition related to Kanishka bomb blast: कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने लिबरल पार्टी के सांसद सुख धालीवाल की एक नई याचिका की तीखी आलोचना की है. यह याचिका 23 जून 1985 को एयर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट से संबंधित है. इस घटना में 329 लोग मारे गए थे. यह 9/11 हमलों से पहले एविएशन टेरर के इतिहास का सबसे घातक आतंकी कृत्य था.

धालीवाल की याचिका कनाडाई संसद के पोर्टल पर उपलब्ध है. इसमें कनाडा सरकार से इस मामले की नए सिरे से जांच की मांग की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस अपराध में कोई विदेशी खुफिया एजेंसी शामिल थी या नहीं.

याचिका में कहा गया है कि कनाडा में सिख व्यापक रूप से मानते हैं कि इस बम विस्फोट के पीछे एक विदेशी खुफिया एजेंसी थी ताकि सिखों की राजनीतिक सक्रियता को बदनाम किया जा सके और भारत में मानवाधिकारों के लिए उनकी वकालत की मुहिम को कमजोर बनाया जा सके.

याचिका की कड़ी आलोचना करते हुए भारतीय मूल के आर्य ने शुक्रवार सुबह (भारतीय समयानुसार) संसद में एक बयान दिया. उन्होंने इसे खालिस्तानी चरमपंथियों की ओर से नई कॉन्सपिरेसी थ्योरी को गढ़ने की कोशिश बताया.

आर्य ने अपने बयान में कहा, "39 साल पहले एयर इंडिया की फ्लाइट 182 को कनाडा के खालिस्तान चरमपंथियों ने बम लगाकर उड़ा दिया था. इसमें 329 लोग मारे गए थे और यह कनाडा के इतिहास में सबसे बड़ी सामूहिक हत्या थी. आज भी, इस आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार विचारधारा कनाडा में कुछ लोगों के बीच जीवित है."

आर्य ने कहा, "कनाडा की दो पब्लिक इन्क्वारी में पाया गया कि एयर इंडिया के प्लेन में बम विस्फोट के लिए खालिस्तानी चरमपंथी जिम्मेदार हैं. अब संसद के पोर्टल पर एक याचिका है जिसमें खालिस्तानी चरमपंथियों की कॉन्सापिरेसी थ्योरी को बढ़ावा देते हुए नई जांच की मांग की गई है."

कनाडाई सांसद ने अपने भाषण में बाल गुप्ता के बयान को दोहराया, "यह बहुत निराशाजनक है. यह पुराने घावों को फिर से हरा कर देता है. यह सब बकवास है. यह आतंकवादी गतिविधियों के लिए प्रचार और समर्थन हासिल करने की कोशिश है." गुप्ता ने यह बायन ग्लोब एंड मेल को दिया था. उनकी पत्नी रमा इस आतंकी हमले में मारी गई थीं. सांसद चंद्र आर्य, कनाडा में खालिस्तानी तत्वों को शरण देने के लिए जस्टिन ट्रूडो सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं.

एमके/

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget