एक्सप्लोरर

कनाडा में अब तुरंत कैंसिल हो सकता है स्टडी और वर्क परमिट, जानें कैसे

Canada Immigration : कनाडा सरकार ने देश के इमिग्रेशन नियमों में इसलिए बदलाव किए हैं, ताकि कनाडा के इमिग्रेशन सिस्टम की विश्वसनीयता बेहतर और भरोसा मजबूत किया जा सके.

Canada Immigration System : कनाडा में पढ़ने और नौकरी करने की योजना बना रहे लोगों की मुश्किलें अब ज्यादा बढ़ गई हैं. दरअसल, कनाडा ने अपने इमिग्रेशन नियमों को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया है. नए नियमों के तहत बॉर्डर और इमिग्रेशन अधिकारी अब स्टडी और वर्क परमिट जैसे अस्थायी निवास वीजा को सीधे तौर पर रद्द कर पाएंगे. इमिग्रेशन, रेफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) की ओर से इन बदलावों को लागू कर दिया है. यह नियम 31 जनवरी, 2025 से लागू हो गए हैं और कनाडा गजट II में प्रकाशित भी हो चुका है.

IRCC ने मामले को लेकर जारी किया बयान

इस मामले में IRCC ने एक बयान जारी किया है. अपने बयान में IRCC ने कहा, “हम बॉर्डर को सुरक्षित रखने और इमिग्रेशन सिस्टम की रक्षा के लिए प्रक्रियाओं में सुधार और उपकरणों में निवेश जारी रखेंगे.” नए नियमों के तहत, अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) और स्थायी निवास वीजा (TRV) रद्द कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा तब हो सकता है जब कोई शख्स उसके पात्र न हो या झूठी जानकारी दे या उसका आपधारिक रिकॉर्ड रहा हो या किसी तरह उसकी कोई परिस्थितियां बदल जाएं.

किन परिस्थितियों में रद्द हो सकते हैं स्टडी और वर्क परमिट?

इसके अलावा स्टडी और वर्क परमिट अब कुछ खास परिस्थितियों में भी रद्द किए जा सकते हैं. जैसे अगर परमिट धारक कनाडा का स्थायी निवासी बन जाता है, उसकी मौत हो जाती है या अगर उसके दस्तावेजों में प्रशासनिक गलती हो तो ऐसी स्थिति में परमिट रद्द हो सकता है. कनाडा में लगातार इमिग्रेशन को लेकर नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं और इसका ज्यादातर प्रभाव भारतीयों पर देखने को मिलने वाला है.

क्यों किए गए इमिग्रेशन नियमों में बदलाव?

दरअसल, कनाडा सरकार ने इन नियमों में इसलिए बदलाव किए हैं, ताकि कनाडा के इमिग्रेशन सिस्टम की विश्वसनीयता बेहतर बनी रहे. साथ ही इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि अस्थायी निवासी अपने वीजा की शर्तों का अच्छी तरह से पालन करें.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अधिकारियों को वीजा और परमिट आवेदन को अस्वीकार करने का अधिकार प्राप्त था, लेकिन जिन परमिट को जारी कर दिया गया था, उन्हें वे सीमित अधिकारों के साथ रद्द कर सकते थे. हालांकि नए नियमों के लागू होने के बाद उन परमिट रद्द करने की पूरी शक्ति मिल गई है.

यह भी पढ़ेंः US Army: अमेरिकी सेना ने ट्रांसजेंडर्स को लेकर लिया बड़ा फैसला, ट्रंप के फरमान पर लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Ishaq Dar: पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget