एक्सप्लोरर

UAE के बाद अब कनाडा ने दिया भारत को झटका, दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों की बढ़ी चिंता

Canada cut temporary work permits: हाल के दिनों में कनाडा की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ी है. इसके पीछे का प्रमुख कारण अस्थायी निवासियों की जनसंख्या को बताया जा रहा है.

Canada cut temporary work permits: कनाडा में रहने या जॉब करने की इच्छा रखने वाले लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. वहां की मौजूदा सरकार ने कनाडा में आने वाले अस्थायी निवासियों को कम करने की घोषणा की है. देश के इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर का कहना है कि वह अस्थायी निवासियों की संख्या को 6.2 प्रतिशत से घटकार घटाकर 5 प्रतिशत पर लाने वाले हैं. 

बीते गुरुवार (21 मार्च 2024) को राजधानी ओटावा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रोजगार मंत्री रैंडी बोइसोनॉट ने कहा कि हमारी सरकार कृषि जैसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अस्थायी विदेशी श्रमिकों को 30 प्रतिशत से कम कर 20 प्रतिशत तक करने की दिशा में कार्य कर रही है. 

हाल के दिनों में कनाडा की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ी है. इसके पीछे का प्रमुख कारण अस्थायी निवासियों की जनसंख्या को बताया जा रहा है. अस्थायी निवासियों में उन लोगों का नाम आता है जो पढ़ाई के लिए या रोजगार की तलाश में श्रमिक के रूप में कनाडा का रुख करते हैं. 

मौजूदा सरकार का कहना है कि अस्थायी निवासियों की जनसंख्या बढ़ने से देश में पर्याप्त आवास और स्वास्थ्य सेवा जैसी सेवाओं की कमी बढ़ने लगी है. मौजूदा समय में कनाडा में करीब 2.5 मिलियन अस्थायी निवासी रहते हैं. इसमें शरणार्थी, छात्रों और श्रमिकों की सर्वाधिक संख्या शामिल है. 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक साल 2023 में भारत से करीब 26,495 लोग अस्थायी विदेशी श्रमिक के रूप में कनाडा पहुंचे थे. कनाडा में मौजूदा समय में करीब 25 लाख अस्थायी निवासी रहे हैं, जो वहां की कुल जनसंख्या का 6.2 प्रतिशत है.

कनाडा से पहले यूएई दे चुका है भारत को झटका 

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने अपनी नई वीजा छूट नीति की घोषणा की है. इस दौरान यूएई ने कहा कि प्रवेश के लिए 87 देशों के नागरिकों को प्री-एंट्री वीजा की आवश्यकता नहीं होगी. खास बात यह है कि यूएई के साथ भारत के अच्छे ताल्लुकात होने के बावजूद इस लिस्ट से इंडिया का नाम गायब है. 

यूएई की ओर से इन 87 देशों के नागरिकों को फ्री वीजा प्रवेश की अनुमति 

  1. अल्बानिया
  2. एंडोरा
  3. अर्जेंटीना
  4. ऑस्ट्रिया
  5. ऑस्ट्रेलिया
  6. आज़रबाइजान
  7. बहरीन
  8. बारबाडोस
  9. ब्राज़िल
  10. बेलोरूस
  11. बेल्जियम
  12. ब्रुनेई
  13. बुल्गारिया
  14. कनाडा
  15. चिली
  16. चीन
  17. कोलंबिया
  18. कोस्टा रिका
  19. क्रोएशिया
  20. साइप्रस
  21. चेक रिपब्लिक
  22. डेनमार्क
  23. अल साल्वाडोर
  24. एस्तोनिया
  25. फिनलैंड
  26. फ्रांस
  27. जॉर्जिया
  28. जर्मनी
  29. होंडुरस
  30. हंगरी
  31. हांगकांग
  32. चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र
  33. आइसलैंड
  34. इजराइल
  35. इटली
  36. जापान
  37. कजाखस्तान
  38. किरिबाती
  39. कुवैत
  40. लातविया
  41. लिकटेंस्टाइन
  42. लिथुआनिया
  43. लक्समबर्ग
  44. मलेशिया
  45. मालदीव
  46. माल्टा
  47. मॉरीशस
  48. मेक्सिको
  49. मोनाको
  50. मोंटेनेग्रो
  51. नाउरू
  52. न्यूज़ीलैंड
  53. नॉर्वे
  54. ओमान
  55. परागुआ
  56. पेरू
  57. पोलैंड
  58. पुर्तगाल
  59. कतर
  60. आयरलैंड गणराज्य
  61. रोमानिया
  62. रूस
  63. संत विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस
  64. सैन मारिनो
  65. सऊदी अरब
  66. सेशल्स
  67. सर्बिया
  68. सिंगापुर
  69. स्लोवाकिया
  70. स्लोवेनिया
  71. सोलोमन इस्लैंडस
  72. दक्षिण कोरिया
  73. स्पेन
  74. स्वीडन
  75. स्विट्ज़रलैंड
  76. बहामास
  77. नीदरलैंड
  78. यूके
  79. हम
  80. यूक्रेन
  81. उरुग्वे
  82. वेटिकन
  83. यूनानी
  84. बोस्निया और हर्जेगोविना
  85. आर्मीनिया
  86. फ़िजी
  87. कोसोवो

यह भी पढ़ें- Gurpatwant Singh Pannun Case: गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या की साजिश मामले में बड़ी कार्रवाई, RAW सदस्य को पद से हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget