एक्सप्लोरर

इटली में बड़ा हादसा, तूफान में डूब गया लग्जरी जहाज, 1 की मौत, ब्रिटिश कारोबारी लिंच समेत 6 लापता

Luxary Superyatch Sinks at Italy: अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह तूफान आने के बाद यह जहाज डूब गया. यह जहाज सिसिली की राजधानी पलेर्मो से लगभग 12 मील पूर्व में पोर्टिसेलो से लगभग आधा मील दूर था.

Britsh Luxary Superyatch Sinks at Italy Sicily Port: इटली के तट पर सोमवार (19 अगस्त 2024) सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. यहां सिसिली तट पर एक भयंकर तूफान आने की वजह से 22 लोगों को ले जा रहा एक लग्जरी जहाज डूब गया. इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग लापता हैं. लापता लोगों में ब्रिटेन के दिग्गज सॉफ्टवेयर कारोबारी माइक लिंच भी शामिल हैं. लिंच इसी साल अमेरिका में धोखाधड़ी के एक मामले में बरी हुए थे.

बचाव अभियान की देखरेख कर रहे इतालवी तटरक्षक अधिकारी लुसियानो पिस्चेडा के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ तूफान आने के बाद यह जहाज डूब गया. यह जहाज सिसिली की राजधानी पलेर्मो से लगभग 12 मील पूर्व में पोर्टिसेलो से लगभग आधा मील दूर लंगर डाले हुए था. जहाज को चलाने वाली कंपनी के मैनेजर कैंपर एंड निकोलसन ने ईमेल के जरिए बताया कि जहाज पर 12  गेस्ट और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे.

अभी तक जहाज पर तैनात रसोइए का ही शव मिला

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में और लापता लोगों में चार ब्रिटिश, दो अमेरिकी, और एक व्यक्ति कनाडा का है. हालांकि उसके पास एंटीगुआ की भी नागरिकता है. लापता लोगों में सबसे बड़ा नाम माइक लिंच का है, जो ब्रिटिश सॉफ्टवेयर कारोबारी हैं. लिंच की पत्नी एंजेला बैकारेस को बचा लिया गया है. सिसिली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी साल्वाटोर कोकिना ने कहा कि लिंच की बेटी हन्ना लिंच भी लापता छह लोगों में शामिल है. तटरक्षक बल ने कहा कि अभी तक जो एक शव बरामद किया गया है, वह जहाज के रसोइए का है.

'अचानक तेज हवा आई औह जहाज हिलने लगा'

इस जहाज के कप्तान कार्स्टन बोर्नर ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कहा कि सोमवार सुबह करीब 5 बचे अचानक तेज हवा चलने लगी और जहाज हिचकोले खाने लगा. हमने इसे संतुलित करने की काफी कोशिश की, लेकिन हम सफल नहीं हो सके और जहाज पलटकर डूबने लगा. राहत की उम्मीद में सभी चिल्ला रहे थे. हवा जब रुकी तो हमें एक लाल रंग की चमक देखी. सामने से राहत बचाव दल के लोग आ रहे थे.

ये भी पढ़ें

Kolkata Doctor Rape Murder Case Live: केंद्रीय अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश, कोलकाता रेप केस पर SC में सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget