एक्सप्लोरर

Russia Ukraine Conflict: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने दी चेतावनी, कहा- हमारे प्रतिबंधों से बहुत प्रभावित होगा रूस

Russia Ukraine Conflict: ब्रिटिश पीएम ने कहा," रूसी तर्कहीन व्यवहार" की उम्मीद को देखते हुए उन्हें कदम और आगे बढ़ाने पड़ेंगे क्योंकि "सभी सबूत हैं कि पुतिन यूक्रेन पर आक्रमण करने को आमादा हैं.

Russia Ukraine Conflict: ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने मंगलवार को सुरक्षा प्रमुख के साथ सुबह की बैठक के बाद, संसद में "रूस के खिलाफ ब्रिटेन के आर्थिक प्रतिबंधों के पहले बैराज" के खुलासे का वादा किया. पीएम जॉनसन ने पत्रकारों से कहा, “ये (प्रतिबंध) रूस को बहुत प्रभावित करेंगे और आक्रमण की स्थिति में हम और भी बहुत कुछ करने जा रहे हैं.”

जॉनसन ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर रूसी कंपनियों को यूके के वित्तीय बाजारों में पूंजी जुटाने से रोका जाता है, अगर हम कंपनियों, संपत्ति के रूसी स्वामित्व के मुखौटे को हटा देते हैं, तो इससे चोट लगने लगेगी."

पुतिन यूक्रेन पर आक्रमण पर आमादा
ब्रिटिश पीएम ने कहा," रूसी तर्कहीन व्यवहार" की उम्मीद को देखते हुए उन्हें कदम और आगे बढ़ाने पड़ेंगे क्योंकि "सभी सबूत हैं कि राष्ट्रपति पुतिन वास्तव में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने के आक्रमण पर आमादा हैं." उन्होने कहा, “इस तरह का कदम ‘बिल्कुल विनाशकारी’ होगा, यह बहुत महत्वपूर्ण है किसी अन्य यूरोपीय देश को जीतने का प्रयास सफल नहीं होना चाहिए और पुतिन को विफल होना चाहिए."

इसलिए बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं हालात
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी दो क्षेत्रों- ‘डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक’’ को एक “स्वतंत्र” देश के तौर पर मान्यता दे दी है. इतना ही नहीं पुतिन ने रूसी बलों को पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों में ‘‘शांति बनाए रखने’’ का आदेश दिया है. इस आदेश को दोनों क्षेत्रों में रूसी सेना की तैनाती के तौर पर देखा जा रहा है. पुतिन के इस फैसले ने यूक्रेन और रूस के तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. वहीं ब्रिटेन के साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाने की बात कही है.  

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन की सहयोगियों से अपील, कहा- अब समय आ गया है कि रूस के खिलाफ...

क्यों यूक्रेन पर हमला नहीं कर रहा रूस, कहीं ये तो नहीं व्लादिमीर पुतिन के तीन सबसे बड़े डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- 'अमेरिका की घटिया चाल'
ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- US की घटिया चाल
कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा
कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा
ट्रंप को मार डालो...', खामेनेई के अंतिम संस्कार में भड़का ईरान समर्थकों का गुस्सा, अमेरिका के खिलाफ लगाए नारे
'ट्रंप को मार डालो', खामेनेई के अंतिम संस्कार में भड़का ईरान समर्थकों का गुस्सा, US के खिलाफ लगाए नारे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget