एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने अपने से 23 साल छोटी प्रेमिका से रचाई शादी, जानिए- इश्क की कहानी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली. कैरी बोरिस जॉनसन से 23 साल छोटी हैं. हाल ही में दोनों ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. साल 2018 में बोरिस जॉनसन अपने दूसरी पत्नी मरीना व्हीलर से अलग हुए थे. दोनों के चार बच्चे हैं.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली. कैरी पीएम बोरिस जॉनसन से 23 साल छोटी हैं. दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थी. साल 2019 में दोनों की सगाई की थी. लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से वे पिछले साल शादी नहीं कर सके थे. 

इस समय कैरी सिर्फ 33 साल की हैं. बोरिस जॉनसन इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं, जबकि कैरी की यह पहली शादी है. बोरिस जॉनसन ने दूसरी बार एक वकील मरीना व्हीलर से शादी की थी. हालांकि, साल 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. दोनों के चार बच्चे हैं. मरीना से तलाक होने के बाद बोरिस जॉनसन कैरी से मिले और धीरे धीरे वह एक दूसरे के करीब आ गए. साल 2019 में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. इसके बाद उनकी सगाई हुई. साल 2019 में जॉनसन के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही दोनों एक साथ रह रहे हैं. वहीं, अप्रैल 2020 में उनके बेटे विल्फर्ड लॉरी का जन्म हुआ था.

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात 

कैरी के पिता ब्रिटेन के बेहद हस्ती हैं. वह विश्व विख्यात न्यूजपेपर 'इंडिपेंडेंड' के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. कैरी साइमंड्स साल 2010 में कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हो गईं थीं और धीरे धीरे राजनीति में अपना मुकाम बनाने लगी थीं. बोरिस जॉनसन के दूसरी पत्नी से तलाक लेने के कुछ ही दिनों के बाद खबर आई कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की लाइफ में किसी लड़की की एंट्री हो गई है. वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कैरी ने ट्विटर पर एक ट्वीट में बोरिस जॉनसन की जमकर सराहना की थी. कैरी साइमंड्स ने लिखा था, "बोरिस के भाषण को देखकर काफी अच्छा लगता है. वह डिबेट के दौरान विदेश नीति पर शानदार तरीके से अपनी बात रखते हैं." इसके बाद से जॉनसन से उनकी पहली मुलाकात हुई थी.

मध्य लंदन में हुआ समारोह का आयोजन 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य लंदन में हुए समारोह में अंतिम समय में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था और कहा जा रहा है कि जॉनसन के ऑफिस के सीनियर मेंबर भी शादी की योजना से अनजान थे. कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इंग्लैंड में शादी में फिलहाल में 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, कैथोलिक कैथेड्रल को दोपहर 1:30 बजे अचानक बंद कर दिया गया. वहीं,  करीब 30 मिनट बाद कैरी को लिमो में बिना घूंघट के एक लंबी सफेद ड्रेस में स्पॉट किया गया था.

ये भी पढ़ें :-

चीन में कोरोना वायरस के नए मामले, कुछ इलाकों में लगी पाबंदियां

Mehul Choksi First Photo: डोमिनिका की जेल से सामने आईं भगोड़े मेहुल चोकसी की पहली तस्वीरें, शरीर पर दिखे मारपीट के निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget