एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: फाइजर की वैक्सीन लगवाने के तीन हफ्ते बाद ब्रिटेन की नर्स पाई गई कोरोना पॉजिटिव

यह नर्स एक टीका लगवा चुकी थी और दूसरी खुराक का इंतजार कर रही थी. नर्स के मुताबिक उसे कहा गया था कि वैक्सीन लगवाने के 10 दिन बाद उसे कोरोना से सुरक्षा मिल जाएगी.

लंदन: कोरोना वैक्सीन लगवा चुकी ब्रिटेन की नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. ब्रिटेन की वेल्स की रहने वाली इस नर्स ने फाइजर कंपनी का कोरोना वैक्सीन लगवाया था.

नर्स का कहना है कि वह फाइजर की दूसरी खुराक लगवाने का इंतजार कर रही थी, तभी उनमें कोरोना के लक्षण आ गए. नर्स के मुताबिक वह वैक्सीन लगवाने के तीन हफ्ते बाद कोरोना पॉजिटिव हो गई. नर्स का पार्टनर और बच्चा भी पॉजिटिव निकला. नर्स के मुताबिक उसे कहा गया था कि वैक्सीन लगाने के 10 दिन बाद उसे कोरोना से सुरक्षा मिल जाएगी.

यह पहला मौका नहीं है जब फाइजर का कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद किसी को कोरोना हुआ है. इससे पहले अमेरिका के सैन डियागो में रहने वाले नर्स मैथ्यू डब्ल्यू भी फाइजर की वैक्सीन लगवाने के 6 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. हालांकि कंपनी यह दावा करती रही है कि उसकी वैक्सीन कोरोना को 95 फीसदी बचाने में कामयाब है.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूके के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर का दावा है कि फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के कई जूनियर स्टाफ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. स्पेक्टर ने कहा कि खुराक लेने के बाद सुरक्षा मिलने में कई हफ्ते का वक्त लग सकता है.

दूसरी तरफ जानकारों का यह कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद इम्यूनिटी तैयार होने में समय लग सकता है इसलिए लोगों को टीका लगवाने के बाद  भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए.

वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन लोगों को गंभीर रूप से बीमार होने से बचाती है. इसकी वजह से अगर लोग वैक्सीन लगवाने के बाद भी वे पॉजिटिव हो जाते हैं तब भी गंभीर रूप से बीमार होने से बच जाएंगे.

क्या कहना है कि कंपनी का? फाइजर कंपनी का कहना है कि उसने वैक्सीन से सुरक्षा मिलने की जांच सिर्फ उस स्थिति में की है जब व्यक्ति को 21 दिन में दूसरी खुराक मिल गई हो. जबकि ब्रिटेन ने दूसरी खुराक दिए जाने के समय को तीन हफ्ते से बढ़ाकर 12 हफ्ते तक कर दिया है.

फाइजर ने इसे लेकर एक चेतावनी भी जारी की थी. कंपनी का कहना था कि देरी से खुराक दिए जाने पर वैक्सीन से सुरक्षा मिलेगी, इस बात को साबित करने के लिए कोई डेटा मौजूद नहीं है.

यह भी पढ़ें:

16 जनवरी से देश में वैक्सीन लगने की शुरुआत होगी, फ्रंटलाइन वकर्स को पहले दिया जाएगा टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget