एक्सप्लोरर

Super Soldier: ब्रिटिश आर्मी बनेगी 'टर्मिनेटर्स की फौज', दीवारों के आर-पार देखने की होगी ताकत!

UK Army Bionic Soldiers: ब्रिटेन के सैनिकों की सुरक्षा के लिए उन्हें 'सुपर सोल्जर' के तौर पर तैयार करने का प्लान बन रहा है. इन 'सुपर सोल्जर' के पास बेहिसाब ताकत होगी.

British Army: हॉलीवुड की एक फिल्म है 'टर्मिनेटर', जिसमें हीरो एक रोबोट होता है, जो दिखने में बिल्कुल इंसान ही लगता है. इस फिल्म में उसे 'सुपर सोल्जर' के तौर पर दिखाया गया है, जिसके पास असीम ताकत है. वह अपने दुश्मनों से बड़ी आसानी से निपट लेता है. ठीक इसी तरह से अब ब्रिटेन भी एक ऐसा ही 'सुपर सोल्जर' तैयार करने का प्लान बना रहा है, जो युद्ध के मैदान में दुश्मन के छक्के छुड़ा दे.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की सेना 'बायोनिक' सैनिक तैयार करने प्लान बना रही है, जिसमें टर्मिनेटर जैसी ताकत हो. बायोनिक का मतलब है कि शरीर के हिस्से मैकेनिकल होंगे, जैसे रोबोट्स के होते हैं. ब्रिटिश सरकार के दस्तावेजों के मुताबिक, ऐसे बायोनिक तैयार किए जाएंगे, जिन्हें सैनिकों के शरीर के भीतर ही फिट किया जा सकता है या फिर सैनिक उन्हें एक कवच के तौर पर पहन पाएंगे. 

2030 तक 'एक्सोस्केलेटन' पहनेंगे ब्रिटिश सैनिक

ब्रिटेन ऐसे 'बायोनिक' सैनिक करना चाहता है, जो दीवारों के आर-पार देख पाएं, बिना कुछ कहे दिमाग के जरिए ही एक-दूसरे से कम्युनिकेट कर पाएं या ऐसे केमिकल का पता लगा पाएं, जिनकी दुर्गंध नहीं आती है. पहले फेज में 2030 तक ब्रिटिश सैनिक खुद को सुरक्षित रखने के लिए 'एक्सोस्केलेटन' पहनना शुरू कर देंगे, जिससे न सिर्फ वे गोलियों से बच पाएंगे, बल्कि उनकी ताकत और स्पीड भी बढ़ जाएगी. 

दरअसल, एक्सोस्केलेटन एक बाहरी कवच की तरह है, जो सैनिकों के शरीर को कवर करता है. मशीनरी से लैस एक्सोस्केलेटन से सैनिकों की ताकत बढ़ जाती है. एक्सोस्केलेटन सैनिकों को भारी चीजों को उठाने की ताकत भी देता है. एक्सोस्केलेटन आमतौर पर धातु या कार्बन फाइबर से बने होते हैं. फिलहाल इस टेक्नोलॉजी पर दुनियाभर में काम चल रहा है. 

सैनिकों की तैयार होगी नई नस्ल

इस बात की खबरें हैं कि चीन में भी इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. यही वजह है कि अब जर्मनी के रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर ब्रिटेन भी ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम करने जा रहा है. ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में आने वाले वर्षों में इस टेक्नोलॉजी पर होने वाले काम की जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि सैनिकों की एक नई नस्ल तैयार की जाएगी. इसके लिए रोबोटिक्स और एआई पर काम होगा. 

सैनिकों को दीवारों के आर-पार देखने की ताकत देने का भी प्लान है. इसके लिए उनके रेटिना में नैनोपार्टिकल्स लगाए जाएंगे, जो उन्हें एक्स-रे जैसा विजन देंगे. ब्रिटिश सेना के एक पूर्व कर्नल हामिश डी-ब्रेटन-गोर्डन ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन हमें इसके नुकसान को भी समझने की जरूरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: कोविड जैसी महामारी का खात्मा करेगी ये 'सुपर लैब', महज 100 दिन में मिलेगी वैक्सीन!
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पायलट कैप्टन स्मित माछर कौन हैं जिन्होंने 180 यात्रियों की जान बचाई
Explained: पायलट कैप्टन स्मित माछर कौन हैं जिन्होंने 180 यात्रियों की जान बचाई
'भारतीय कैप्टन को सलाम', 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट के लिए बोले नेतन्याहू
'भारतीय कैप्टन को सलाम', 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट के लिए बोले नेतन्याहू
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
हमले के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने नहीं छोड़ा कंट्रोल, ऐसे बचाई यात्रियों की जान
हमले के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने नहीं छोड़ा कंट्रोल, ऐसे बचाई यात्रियों की जान

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget