एक्सप्लोरर

ब्रिटेन: जिस वैज्ञानिक ने दी लॉकडाउन की सलाह उसी ने गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए तोड़ा नियम, देना पड़ा इस्तीफा

प्रोफेसर नील फर्गसन ब्रिटेन के जाने-माने वैज्ञानिक हैं. इस गलती के बाद उन्होंने कहा कि वह साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप से इस्तीफा दे रहे हैं.

नई दिल्ली: ब्रिटेन के जिस वैज्ञानिक ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को देश में लॉकडाउन लगाने की सलाह दी, उसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर दिया. इसके बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा. दरअसल, प्रोफेसर नील फर्गसन ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मुलाकात करने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का उल्लंघन कर दिया. इसके बाद उन्हें सरकार के सलाहकार के पद से इस्तीफा देना पड़ा.

ब्रिटेन की अखबर द टेलिग्राफ के मुताबिक, नील फर्गसन ने लॉकडाउन का नियम तोड़ते हुए गर्लफ्रेंड को अपने घर आने की इजाजत दी. जानकारी के मुताबिक उनकी गर्लफ्रेंड अपने पति और बच्चों के साथ दूसरे घर में रहती हैं.

महामारी विज्ञान विशेषज्ञ नील फर्गसन ने इंपीरियल कॉलेज लंदन में टीम का नेतृत्व किया जिसने कंप्यूटर-मॉडल रिसर्च किया और इसके आधार पर देश में लॉकडाउन लगाया गया. इस रिसर्च में दावा किया गया था कि बिना उपाय के ब्रिटेन में पचास लाख से ज्यादा लोग मारे जाएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री जॉनसन ने देश में लॉकडाउन का एलान किया था. 23 मार्च को ब्रिटेन में लॉकडाउन का एलान किया गया था. नियम के उल्लंघन के बाद नील फर्गसन ने कहा कि वह साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप से इस्तीफा दे रहे हैं.

ब्रिटेन में अब तक 32375 लोगों की मौत

ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 32375 हो गई. इसके साथ ही यूरोप में इस महामारी से यह देश सवार्धिक प्रभावित साबित हो रहा है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के ताजा आंकड़ों के बाद ब्रिटेन में मृतकों की संख्या इटली में वायरस से जान गंवाने वाले 29,079 के आंकडे़ के भी पार चली गई.

ओएनएस के आंकडे़ मृत्यु प्रमाण पत्र पर दर्शाए गए कोविड-19 से मौत पर आधारित हैं. इसमें बीमारी के ऐसे संदिग्ध मामले भी शामिल हैं, जिनकी अभी जांच नहीं हुई थी. ओएनएस ने कहा, ' आंकडे़ मृत्यु दर्ज होने की तारीख पर आधारित हैं, मौत होने की तारीख पर नहीं. आमतौर पर मौत होने और इसका पंजीकरण होने के बीच कम से कम पांच दिन की देरी हो जाती है.' इस बीच, कोविड-19 के संक्रमण से उबरने वाले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस सप्ताह के बाद ब्रिटेन को लॉकडाउन से बाहर लाने के लिए एक 'व्यापक योजना' पेश करने वाले हैं.

मिलिए, पेरू की वित्त मंत्री के बारे में जिनके नाम का डंका बज रहा है, सम्मान में कलाकार बना रहे पेंटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget