एक्सप्लोरर

मिलिए, पेरू की वित्त मंत्री के बारे में जिनके नाम का डंका बज रहा है, सम्मान में कलाकार बना रहे पेंटिंग

पेरू की बात की जाएगी तो वहां की वित्त मंत्री का नाम सम्मान से लिया जाएगा.उन्होंने अर्थव्यवस्था की सुस्ती और कोरोना संकट काल से मुल्क को निकाला है.उनकी नीतियों की बदौलत देश बाजार में बॉंड्स बेचने में आत्मनिर्भर बन सका.

मात्र 35 साल की उम्र में ही पेरू की वित्त मंत्री सुर्खियां बटोर रही हैं. उन्होंने बहुत कम समय में देश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर बहुत हद तक ला दिया है. उनकी नीतियों की बदौलत पेरू अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉंड्स बेचने में सफल हुआ. उन्हें बहुत ज्यादा दिन नहीं हुए हैं वित्त मंत्री का पद संभाले हुए. पिछले साल अक्तूबर महीने में ही उन्हें वित्त मंत्री की जिम्मेदारी मिली है. मगर इतने कम समय में ही उन्होंने राष्ट्रपति की कैबिनेट में अहम जगह बनाकर अपनी लोकप्रियता बढ़ा ली.

35 वर्षीय मारिया अंटोनिटा अल्वा पेरू की रॉकस्टार बनी हई हैं. उनकी शान में हर कोई कसीदे गढ़ रहा है. पेंटर उनकी पेंटिंग उकेर कर वायरल कर रहे हैं, मां उनके साथ अपने बच्चों की सेल्फी ले कर गर्व महसूस कर रही हैं, यहां तक कि हर कोई उन्हें प्यार से टोनी बुलाने लगा है. सवाल पूछा जा सकता है कि आखिर उन्होंने ऐसा किया जिससे उनकी शोहरत हर तरफ पहुंच गई. इस बारे में हार्वर्ड में उनके अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे रिकार्डो हाउसमन कहते हैं, “अगर टोनी यहां नहीं होतीं तो आपको बिल्कुल अलग नतीजा देखने को मिलता.” रिकार्डो हाउसमन कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए संकट से उबरने के लिए पेरू सरकार के सलाहकार हैं. रिकार्डो विशेषज्ञों के एक समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये समूह पेरू समेत 10 मुल्कों को कोरोना के प्रभाव से उबरने में सलाह दे रहा है. दरअसल सुस्त अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से काम किए. शुरू में उन्होंने देश विदेश के अर्थशास्त्रियों और कैबिनेट सहयोगियों से सलाह मशविरा किया. जिससे नागरिकों को कैश, सब्सिडी और सरकार की तरफ से बिजनेस लोन मुहैया कराए जाने पर सहमति बनाई जा सके. इससे पहले पेरू में इस तरह के प्रयास नहीं किए गए थे.

जब उनकी नीति धरातल पर उतरी तो लोगों ने खर्च करना शुरू किया. जिससे बाजार की स्थिति सुधरने में मदद मिली. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के मद में कटौती कर पेरू को वापस पटरी पर लाने का प्रयास किया. सरकार में रहते उन्हीं के प्रयास से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 बिलियन डॉलर का बॉंड्स की बिकवाली हो सकी. इस तरह पेरू ने एक दशक के सबसे कम 2.2 फीसद वृद्धि दर को पार कर लिया. इस बीच महामारी ने विश्व समेत पेरू में दस्तक दे दी. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने वक्त से पहले लॉकडाउन का फैसला लिया. इसके अलावा उनका फोकस संक्रमण की रोकथाम समेत पीड़ितों और उद्योगों की तरफ मुड़ गया. उन्होंने महामारी से उपजी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए छोटे उद्योगों और नागरिकों के लिए महत्वकांक्षी राहत पैकेज का एलान किया है. इसी के चलते कोरोना संकट काल में वित्त मंत्री को रॉक स्टार कहनेवालों की कमी नहीं है.

शारजाह की 47 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सात लोग घायल COVID19: इजराइल का बड़ा दावा, कहा- बना लिया है कोरोना वायरस का एंटीडोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget