एक्सप्लोरर

Report: विदेशी छात्रों के लिए कड़ा फैसला ले सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

United Kingdom: 2021 में यूके में दूसरे देशों से आने वालों छात्रों की संख्या 1.73 लाख थी, जो 2022 में बढ़कर 5.04 लाख हो गई. यानी एक साल में एक ही बार में 3.31 लाख छात्रों की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

UK News: यूनाइटेड किंगडम में बढ़ते नेट माइग्रेशन को कम करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक विदेशी छात्रों की संख्या को कम करने सहित सभी विकल्पों पर विचार करेंगे. बीबीसी की एक रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया गया है. बताया गया है कि ब्रिटेन में पढ़ाई करने वाले बहुत से स्टूडेंट्स लो क्वालिटी डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं. इसके साथ ही, इनमें से बहुत सारे छात्र अपने साथ कई लोगों को भी लेकर आए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रवासियों की संख्या कम करने लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री सुनक लो क्वालिटी की डिग्री हासिल करने वाले और आश्रितों को लाने वाले विदेशी छात्रों पर अंकुश लगाने पर विचार करेंगे. हालांकि, इस दौरान प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि लो क्वालिटी की डिग्री क्या है?

ONS ने जारी किये आंकड़े

इस सप्ताह ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 में यूके में दूसरे देशों से आने वालों की संख्या 1.73 लाख थी, जो 2022 में बढ़कर 5.04 लाख हो गई थी. यानी एक साल में एक ही बार में 3.31 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई. उल्लेखनीय है कि ये आंकड़ें न सिर्फ विदेशी छात्रों के हैं, बल्कि इनमें ब्रिटेन पहुंचने वाले सभी लोग शामिल हैं. 

विश्वविद्यालयों के दिवालिया होने का खतरा

बीबीसी की रिपोर्ट में दावा किया गया कि ब्रिटेन के लिए विदेशी छात्रों की संख्या को सीमित करके प्रवासियों की संख्या को नियंत्रित करना एक मुश्किल काम है. ब्रिटिश विश्वविद्यालय पैसे की भरपाई के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों से उच्च शुल्क पर निर्भर हैं, वे ब्रिटिश छात्रों से कम शुल्क वसूलते हैं, इसलिए अगर निम्न-गुणवत्ता वाली डिग्री पर बैन लगाया गया तो कुछ विश्वविद्यालयों के दिवालिया होने का भी खतरा है. 

बता दें कि भारतीय समुदाय के नेतृत्व वाले छात्रों के एक संगठन ने शुक्रवार (25 नवंबर) को सरकार से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को देश के आव्रजन आंकड़ों से हटाने का आग्रह किया. नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स के अध्यक्ष सनम अरोड़ा ने कहा कि छात्र जो अस्थायी रूप से ब्रिटेन में हैं, उन्हें प्रवासियों के रूप में नहीं गिना जाना चाहिए.

अगर भारतीय छात्रों की बात करें तो ब्रिटेन पहुंचने वाले विदेशी छात्रों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा हो गई है. इस मामले में भारत ने अब चीन को भी पछाड़ दिया है. ONS के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय छात्रों को पिछले तीन साल में ब्रिटेन की ओर से वीजा जारी करने की संख्या 273 फीसदी बढ़ गई है.

G20 Summit: ऋषि सुनक, जॉर्जिया मेलोनी और ओलाफ शोल्ज से यूं मिले पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget