एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद अब क्या होगा? पीएम की रेस में हैं ये नाम

Britain Political Crisis: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 45 दिनों तक सत्ता में रहने के बाद गुरुवार (20 अक्टूबर) को इस्तीफा दे दिया. एक ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में यह सबसे छोटा कार्यकाल रहा.

Liz Truss Resigns: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. लिज ट्रस ने 45 दिन पहले ही ये पद संभाला था. इस्तीफे के एलान के बाद उन्होंने कहा है कि मैंने संकट के समय ये पदभार संभाला था, लेकिन जनादेश पर अमल नहीं कर पाई. एक दिन पहले ही ब्रिटेन की गृहमंत्री भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था. उससे पहले वित्त मंत्री को बर्खास्त कर दिया गया था. इस तरह से ब्रिटेन में राजनीतिक संकट चल रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन में अब अगले हफ्ते प्रधानमंत्री का चुनाव हो सकता है. ब्रिटेन में लिज ट्रस का कार्यकाल अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए, उनसे सबसे कम रहा है. वहीं, ब्रिटेन के विपक्षी पार्टी लेबर नेता कीर स्टारर ने अब आम चुनाव की मांग की है. आपको बता दें कि जब तक यूके में नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लिया जाता है, तब तक वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी. लिज ट्रस का इस्तीफा उनकी पार्टी के नेता ही मांगने लगे थे और उनके ऊपर इसको लेकर काफी दवाब भी था.

कैसे होता है चुनाव?

नियमों के मुताबिक, लीडर बनने के लिए खड़े होने की इच्छा रखने वाले टोरी सांसद अपने सहयोगियों से नॉमिनेशन मांगेंगे. आखिर में ये दो उम्मीदवारों तक सीमित कर दिया जाएगा. जिसमें रैंक एंड फाइल कंजर्वेटिव के सदस्य विजेता का चयन करेंगे. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सांसद ये भी चाहते हैं कि लिज ट्रस का उत्तराधिकारी चुन लिया जाए. लिज ट्रस के इस्तीफे की घोषणा के बाद एक लीडरशिप कॉन्टेस्ट शुरू हो गया है. अब जो लोग पीएम बनने की लाइन में हैं वो सांसदों और साथियों से समर्थन पाने की कवायद शुरू कर देंगे.

विदेशी मीडिया के मुताबिक, ये भी संभव है कि टोरी पार्लियामेंट्री पार्टी लीडरशिप के लिए एक ही उम्मीदवार को आगे लेकर आए. लेब और लिबरल डेमोक्रेट उस लिस्ट में शामिल हैं, जो देश में जल्दी आम चुनाव चाहते हैं. हालांकि, सरकार जनवरी 2025 से पहले एक और चुनाव कराने के लिए बाध्य नहीं है.

कौन से चेहरे इस दौड़ में हैं?

सुनक के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, पैनी मॉरडेंट, बेन वालेस के नाम की भी चर्चा में है. कहा जा रहा है कि सुनक अभी भी पार्टी के सांसदों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. दरअसल कंजर्वेटिव पार्टी के नियमों में एक नए नेता को पीएम बनने के बाद कम से कम एक साल तक आधिकारिक प्रक्रियाओं के माध्यम से चुनौती नहीं दी जा सकती है. इसलिए सांसदों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पत्र सौंपे हैं. अगर इस तरह के बहुत सारे पत्र मिलते हैं तो 1922 समिति के अध्यक्ष- सर ग्राहम ब्रैडी- नेतृत्व चुनाव प्रक्रिया के नियमों को बदल सकते हैं, जिससे दो उम्मीदवारों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी. फिर इन्हीं में से किसी एक को अगला प्रधानमंत्री बनना होगा. तब टोरी सांसद तय करेंगे कि पार्टी के सदस्यों की मदद के बिना कौन पीएम होगा और कौन डिप्टी पीएम होगा.

ये भी पढ़ें: Liz Truss Resigns: 6 हफ्ते बाद ही ब्रिटेन के पीएम पद से लिज ट्रस को देना पड़ा इस्तीफा, एक दिन पहले ही कहा था- योद्धा हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget