एक्सप्लोरर

Liz Truss Resigns: 6 हफ्ते बाद ही ब्रिटेन के पीएम पद से लिज ट्रस को देना पड़ा इस्तीफा, एक दिन पहले ही कहा था- योद्धा हूं

Liz Truss Resigns: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पद संभालने के महज 45 दिनों के बाद इस्तीफा दे दिया. एक दिन पहले ही बुधवार को ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने इस्तीफा दिया था.

Liz Truss Resigns: ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है, वो अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी. उन्होंने कहा कि मैं वो नहीं कर पाई, जिसके आधार पर मुझे कंजरवेटिव पार्टी ने चुना था. ट्रस ने कहा कि मैं उस समय देश की पीएम बनी जब देश बड़ी आर्थिक समस्या से जूझ रहा है. एक दिन पहले ही लिज ट्र्स ने कहा था, "मैं एक योद्धा हूं और पीएम पद को छोड़ने वाली नहीं हूं.''

लिज ट्रस ने कहा, ‘‘हम इस बात के लिए सहमत हो गये हैं कि अगले सप्ताह तक नेतृत्व का चुनाव पूरा किया जाना है. इससे सुनिश्चित होगा कि हम अपनी वित्तीय योजनाओं को पूरा करने के मार्ग पर चलें और अपने देश की आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाकर रखें. मैं तब तक प्रधानमंत्री रहूंगी जब तक उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं हो जाता.’’

ट्रस केवल 45 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहीं. किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल है. लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही हफ्तों बाद अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन के चलते पार्टी में बगावत शुरू हो गई थी. पिछले एक हफ्ते में दो मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया.

वेंस्टमिंस्टर में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यह पाया गया है कि कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य, लिज ट्रस को नेता चुनने के सितंबर के अपने फैसले को लेकर अफसोस कर रहे हैं. लिज ट्रस ने हाल ही में ब्रिटेन की संसद में एक मिनी-बजट पेश किया था. इस बजट में बढ़ते टैक्स और महंगाई पर रोक लगाने वाले कदम उठाए गए थे, हालांकि इन फैसलों को सरकार ने तुरंत ही वापस ले लिया.

कमर तोड़ती महंगाई के बीच लिज ट्रस से ब्रिटेन की जनता को काफी उम्मीदें थीं. यही वजह थी कि लिज ट्रस ने ब्रेटिन की जनता को लुभाने वाले वादे भी किए थे. 

चुनाव कराए जाने की मांग

लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद विपक्षी दल लेबर पार्टी के केयर स्टारमर ने ब्रिटेन में तुरंत चुनाव कराए जाने की मांग की है.

लिज ट्रस और ब्रिटेन से जुड़े कुछ तथ्य

- पांच सितंबर को ट्रस भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराते हुए कंजरवेटिव पार्टी की नेता चुनी गईं और पीएम बनीं थीं.
-  46 साल की लीज ट्रस का पूरा नाम एलिजाबेथ मैरी ट्रस है.
-  साल 1983 में उनके एक अभिनय में उनकी राजनेता बनने की इच्छा नज़र आ गई थी, उन्होंने अपने स्कूल के एक नाटक में पीएम मारग्रेट थैचर का रोल प्ले किया था.
-  मारग्रेट थ्रेचर और टेरेसा मे के बाद तीसरी महिला पीएम.
-  देश की दूसरी विदेश मंत्री भी बनी थी, इससे 15 साल पहले लेबर की मारग्रेट बैकेट विदेश मंत्री बनी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget