एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: ब्रिटेन के मंत्री की वॉर्निंग, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से प्रोत्साहित होंगे आतंकवादी

Afghanistan Crisis: ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने कहा कि विदेश और गृह मंत्रालय के और 10 कर्मचारियों को अफगानिस्तान भेजा गया है, ताकि वहां से लोगों को बाहर निकालने के प्रयासों में मदद मिल सके.

Afghanistan Crisis: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस (Ben Wallace) ने गुरूवार को चेतावनी दी कि अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban) का कब्जा आतंकवादियों को प्रोत्साहित करेगा और चरमपंथी को तेजी से बढ़ावा देगा, जिससे दुनियाभर में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पैदा होंगी. बीबीसी से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें डर है कि अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठन तालिबान के इस कदम को ‘अवसर’ के रूप में देखेंगे और पश्चिमी देशों के लिए जरुरी है कि वे इसके खिलाफ खड़े हों.

वालेस ने कहा, ‘‘यह बिलकुल सीधी बात है. राष्ट्र जब असफल होता है तो वहां गरीबी बढ़ती है और सामान्य तौर पर चरमपंथी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पैदा होती हैं. इसलिए हमने देश के बाहर से कार्रवाई करने की क्षमता विकसित करने में निवेश किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अल-कायदा इसे अवसर के रूप में देखने वाला है. हमें तैयार रहना होगा.’’

अफगानिस्तान से ब्रिटिश नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री ने उन खबरों को खारिज किया कि वहां से आने वाले विमान आधे खाली हैं. वालेस ने कहा कि रॉयल एयर फोर्स के पूरे भरे हुए सात से 10 विमान रोजाना वहां से उड़ान भर रहे हैं. इस सप्ताह में विमान से अफगानिस्तान से बाहर आने वालों में ब्रिटिश सरकार के कर्मचारी, ब्रिटिश नागरिक, मीडिया, मानवाधिकार कार्यकर्ता और ब्रिटिश सरकार के लिए काम करने वाले अफगान शामिल हैं. 

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने ट्वीट किया कि विदेश और गृह मंत्रालय के और 10 कर्मचारियों को अफगानिस्तान भेजा गया है, ताकि वहां से लोगों को बाहर निकालने के प्रयासों में मदद मिल सके.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान से भी 'बड़े खतरे' मौजूद

Taliban News: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के वरिष्ठ सलाहकार से abp न्यूज़ ने की बातचीत, पढ़ें खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget