एक्सप्लोरर

Covid-19: इस देश में कोविड प्रतिबंधों में दी गई ढील, मास्क लगाना अब अनिवार्य नहीं

Britain Covid-19: ब्रिटेन में गुरुवार से कहीं भी Face Mask लगाना कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं रह गया है. साथ ही नाइट क्लबों और बड़े स्थानों में प्रवेश के लिए कोविड पास की कानूनी जरुरत खत्म हो गई

Britain Lifted Covid Restrictions: ब्रिटेन में कोरोना प्रतिबंधों में छूट दी गई है. ब्रिटेन की सरकार (UK Government) ने कहा कि अनिवार्य रूप से फेस मास्क (Face Masks) पहनने सहित अधिकतर कोविड प्रतिबंध गुरुवार को हटा लिए गए. बताया जा रहा है कि ‘बूस्टर’ खुराक' (Booster Dose) देने के अभियान की शुरुआत होने से बीमारी की गंभीरता और कोविड​​​​-19 के कारण लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या सफलतापूर्वक कम हुई है. इंग्लैंड में गुरुवार से कहीं भी मास्क लगाना कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं रह गया है. इसके साथ ही नाइट क्लबों और अन्य बड़े स्थानों में प्रवेश के लिए कोविड पास की कानूनी जरूरत को भी समाप्त कर दिया गया है. 

ब्रिटेन में कोविड प्रतिबंधों में ढील

ब्रिटेन की सरकार ने पिछले हफ्ते लोगों को घर से काम (Work From Home) करने की सलाह के साथ-साथ कक्षाओं में मास्क पहनने को लेकर अपना दिशानिर्देश भी वापस ले लिया था. कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव और टीके की बूस्टर खुराक (Booster Dose) लेने से महामारी के प्रकोप को कम करने के प्रयास के तहत तथाकथित प्लान बी उपाय को दिसंबर की शुरुआत में शुरू किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि सरकार का टीकाकरण (Vaccination) अभियान शुरू करना, जांच और एंटीवायरल उपचार, यूरोप में कुछ सबसे मजबूत बचाव के तरीकों में शामिल हैं, जिससे सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलती है. 

ये भी पढ़ें: Ukraine Conflict: अमेरिका ने यूक्रेन को भेजी कई जेवलिन एंटी टैंक मिसाइलें, रूस से तनाव और बढ़ा

ब्रिटेन में 12 से अधिक उम्र के करीब 84% लोग वैक्सीनेटेड

स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि हम कोविड के साथ जीना सीख गए हैं, लेकिन हमें यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि यह वायरस हमसे दूर नहीं गया है. संक्रमण के मामलों में कमी जारी है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ओमिक्रोन (Omicron) पूरे देश में मौजूद है, खासकर बच्चे और बुजुर्ग इससे प्रभावित हैं. अधिकारियों ने कहा कि ब्रिटेन में 12 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 84 फीसदी लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिली है और जो पात्र हैं, उनमें से 81 प्रतिशत ने अपनी बूस्टर खुराक ले ली है. अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और आईसीयू में लोगों की संख्या स्थिर हो गई है या कमी आ गई है और नए साल की शुरुआत के आसपास एक दिन में जहां दैनिक मामले 2 लाख से अधिक आ रहे थे वहीं, इसकी तुलना में हाल के दिनों में ये घटकर 1,00,000 से कम हो गए हैं.

ब्रिटेन में ओमिक्रोन के मामले बढ़े

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने पिछले हफ्ते कहा था कि ओमिक्रोन से संक्रमण के मामलों में वृद्धि अब राष्ट्रीय स्तर पर चरम पर है. सरकार ने कानूनी उपायों में ढील दी है, लेकिन कुछ दुकानदारों और सार्वजनिक परिवहन संचालकों का कहना है कि वे लोगों से अपने चेहरे पर मास्क लगाने के लिए कहना जारी रखेंगे. लंदन के महापौर सादिक खान ने कहा कि राजधानी की बसों और मेट्रो ट्रेनों में अब भी मास्क लगाना जरूरी होगा.

संक्रमित लोगों के लिए पूरे 5 दिन तक आइसोलेशन में रहना कानूनी रूप से आवश्यक बना हुआ है, लेकिन जॉनसन ने कहा कि यह नियम भी जल्द ही समाप्त हो जाएगा. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि वे महामारी के बाद की दीर्घकालिक रणनीति बना रहे हैं जिससे कोविड-19 को सामान्य फ्लू की तरह ही देखा जाए. स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड, जो अपने खुद के सार्वजनिक स्वास्थ्य नियम बनाते हैं, ने भी इसी तरह अपने वायरस प्रतिबंधों में ढील दी है.

ये भी पढ़ें: Covid-19 Vaccine: ओमिक्रोन वेरिएंट से मुकाबले के लिए आ रहा है Moderna का खास बूस्टर डोज, कंपनी का ट्रायल शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget