एक्सप्लोरर

UK General Election Results 2024: ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में 107 भारतीय मूल के प्रत्याशी, ऋषि सुनक और शिवानी राजा समेत इन लोगों को मिली जीत

UK General Election Results 2024: ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में इस बार भारतीय मूल के कुल 107 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, इनमें से कई लोगों ने जीत हासिल की है. 

UK General Election Results 2024: ब्रिटेन में 4 जुलाई को हुए संसदीय चुनाव के बाद आज तेजी से परिणाम आ रहे हैं. ब्रिटेन के 650 सीटों के सभी उम्मीदवारों के किस्मत का आज फैसला हो रहा है. शुरुआती परिणामों से ही साफ हो गया है कि ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी इस बार सत्ता से बाहर हो रही है. लेबर पार्टी के 61 वर्षीय कीर स्टार्मर अब ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं. एग्जिट पोल के मुताबि, 650 सीटों में से लेबर पार्टी को 410 सीटें मिल सकती हैं. पिछले चुनाव में 15 भारतीय मूल के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई थी. इस बार 107 ब्रिटिश-भारतीय चुनाव मैदान में हैं. अभी तक कितने भारतीय मूल के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है, यहां हम बता रहे हैं.   

इस बार के चुनाव में 30 भारतीय मूल के लोगों को कंजर्वेटिव पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था, वहीं लेबर पार्टी ने 33 भारतीय-ब्रिटिश को कैंडिडेट बनाया. लिबरल डेमेक्रेट्स ने 11, ग्रीन पार्टी ने 13, रिफॉर्म यूके ने 13 और अन्य 7 भारतीय मूल के उम्मीदवार इस बार के संसदीय चुनाव में प्रत्याशी थे. भारतीय मूल के पीएम ऋषि सुनक भले ही पार्टी को जीत न दिला पाए हों, लेकिन उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड में अपनी सीट बरकरार रखी है. उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है और इस्तीफा देने के लिए लंदन रवाना हुए हैं. 

शिवानी राजा को लीजेस्टर ईस्ट से मिली जीत
भारतीय मूल की उम्मीदवार शिवानी राजा लीजेस्टर ईस्ट से लेबर पार्टी की उम्मीदवार थी, जिन्होंने जीत हासिल की है. लीजेस्टर ईस्ट सीट से इस बार कई दिग्गज मैदान में थे, जिसमें पूर्व सांसद क्लाउड वेब्बे और कीथ वाज भी शामिल थे. ये सांसद निर्दलीय तौर पर चुनावी मैदान में थे. शिवानी राजा का जन्म भी लीजेस्टर में हुआ था. इन्होंने हेरिक प्राइमरी, सोअर वैली कॉलेज, विगेस्टन और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय कॉलेज से पढ़ाई की है. 

कनिष्क नारायण वेल्स से जीते
लेबर पार्टी के ही कनिष्क नारायण ने वेल्स में जीत हासिल की है, उन्होंने अलुन केर्न्स को पटखनी दी है. नारायण अल्पसंख्यक जातीय पृष्ठभूमि से आते हैं. इस समूह से वे वेल्स के पहले सांसद बने हैं. नारायण का जन्म तो भारत में हुआ था लेकिन जब वह 12 साल के थे तभी कार्डिफ चले गए थे. स्कॉलरशिप पर पढ़ाई करने के लिए वह ईटन गए थे. सिविल सेवक बनने से पहले वह ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवरिस्टी से पढ़ाई कर चुके हैं. काफी बाद में वे राजनीति में शामिल हुए.

सुएला ब्रेवरमैन रह चुकी हैं मंत्री
भारतीय मूल की उम्मीदवार सुएला ब्रेवरमैन ने फरेहम और वाटरलूविल सीट से जीत हासिल की है. ऋसि सुनक की सरकार में वह कुछ दिनों के लिए मंत्री भी बनी थी, लेकिन बाद उनको एक विवादित बयान की वजह से मंत्री पद से हटा दिया गया था. मेट्रोपॉलिटन पुलिस पर उन्होंने फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ेंः Keir Starmer Profile: कौन हैं कीर स्टार्मर, म्यूजिक, फुटबॉल के शौकीन लेबर पार्टी के नेता बन सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget