एक्सप्लोरर

Woman Buried Alive: महिला को 'गलती' से किया जिंदा दफन, 11 दिनों बाद कब्र खोदकर निकाली गई बाहर!

Brazil Woman Buried Alive: ब्राजील में एक महिला को जिंदा दफन कर दिया गया. महिला 11 दिनों तक ताबूत के भीतर ही कैद रही.

Woman Buried Alive: ब्राजील में एक महिला को गलती से जिंदा दफन कर दिया गया. ये महिला 11 दिनों तक ताबूत के भीतर भी बेसुध पड़ी रही और बची-खुची ताकत के जरिए खुद को बाहर निकालने की कोशिश करती रही. हालांकि, उसे 11 दिन बाद कब्र खोदकर ताबूत से जिंदा बाहर निकाला गया. महिला की पहचान 37 वर्षीय रोसांगेला अल्मेडा डॉस सैंटोस के तौर पर हुई.

कब्र से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए रोसांगेला को हथेली पर चोट भी लग गई. उसने कब्र से बाहर निकलने के लिए खूब चीख-पुकार मचाई, लेकिन उसे एक हफ्ते से ज्यादा समय तक सुनने वाला कोई नहीं था. वहीं, जब महिला को ताबूत से बाहर निकाला गया, तो उसकी कब्र में खून दिखाई पड़ा. महिला को रियाचाओ दास नेवेस कब्रिस्तान में दफनाया गया था. 

कैसे जिंदा बची महिला? 

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कब्रिस्तान के आसपास रहने वाले लोगों ने रियाचाओ के परिवार को बताया कि उसकी कब्र से लगातार चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं. फिर परिवार वाले आनन-फानन में रियाचाओ की कब्र पर पहुंचे और उसे खोदना शुरू किया. लोगों ने भी इस दौरान उनकी मदद की और ताबूत को बाहर निकाला गया. जब ताबूत का ढक्कन हटाया गया, तो उसके भीतर रियाचाओ जिंदा मिली. 

रियाचाओ का शरीर अभी भी गर्म था. लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया. रियाचाओ के हाथ और पैर पर चोट के निशान थे. माना जा रहा था कि वह ताबूत से निकलने की कोशिश कर रही थी और इस दौरान ही उसे चोटें आई होंगी. हालांकि, यहां गौर करने वाली बात ये है कि रियाचाओ की हालत इतनी खराब थी कि उसकी अगले दिन ही मौत हो गई. 

किस वजह से हुई जिंदा दफनाने की गलती?

रियाचाओ के डेथ सर्टिफिकेट में बताया गया कि उसकी मौत दो बार आए हार्ट अटैक और अंगों के फेल होने की वजह से हुई. बताया गया कि वह शादीशुदा थी, मगर उसके बच्चे नहीं थे. रियाचाओ सात साल की उम्र से ही अचानक चक्कर आने की समस्याएं थीं. इसकी वह दवाएं भी ले रही थीं. माना गया कि शायद इसी वजह से वह बेहोश हुई और फिर लोगों ने गलती उसे मृत समझकर दफना दिया. 

यह भी पढ़ें: दुनिया का असली 'मोगली' इंसानों से हुआ परेशान, कहा- जंगल में लौटना चाहता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget