एक्सप्लोरर

ट्रंप के एकतरफा टैरिफ के खिलाफ भारत के साथ आया ब्राजील, पीएम मोदी से बात कर राष्ट्रपति लूला ने बनाया ये प्लान

Brazil India Relations: पीएम मोदी और लूला ने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक तक बढ़ाने के लक्ष्य पर भी चर्चा की. दोनों नेताओं ने साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई.

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत और ब्राजील पर लगाए गए एकतरफा टैरिफ के बाद दोनों देश साथ खड़े हो गए हैं. इस बीच भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने गुरुवार (7 अगस्त 2025) को फोन पर बात की और साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की.

एकतरफा टैरिफ लगाए जाने पर हुए चर्चा

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "हमने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिदृश्य और एकतरफा टैरिफ लगाए जाने पर चर्चा की. ब्राजील और भारत अब तक दो सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं. हमने साथ मिलकर काम करने और मौजूदा स्थिति की चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया."

'ऊर्जा, रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी'

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई. उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति लूला के साथ अच्छी बातचीत हुई. ब्राजील की मेरी यात्रा को यादगार और सार्थक बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ग्लोबल साउथ के देशों के बीच एक मजबूत, जन-केंद्रित साझेदारी से सभी को लाभ होता है."

दोनों देशों के वर्चुअल पमेंट प्लेटफॉर्म पर चर्चा हुई

प्रधानमंत्री मोदी और लूला ने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक तक बढ़ाने के लक्ष्य पर भी चर्चा की. ब्राजील के पीएमओ के मुताबिक दोनों नेताओं ने इस बातचीत के आधार पर भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. लूला ने कहा कि हमने PIX और भारत के UPI सहित अपने दोनों देशों के वर्चुअल भुगतान प्लेटफार्मों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (6 जुलाई 2025) को रूस से तेल खरीद का हवाला देते हुए भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया. इसके साथ ही अमेरिका ने अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. प्रारंभिक शुल्क 7 अगस्त से प्रभावी होगा जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा.

ये भी पढ़ें : गाजा पर कब्जा नहीं तो फिर क्या चाहते हैं इजरायल के PM नेतन्याहू? खुद ही बताया भविष्य का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget