एक्सप्लोरर

ब्राजील में 10 लाख से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 3 महीने में 50 हजार लोगों की मौत

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो अब भी कोरोना के जोखिम को कम करके आंक रहे हैं जबकि बीते तीन महीने में संक्रमण के कारण यहां करीब 50,000 लोगों की मौत हो चुकी है.

साओ पाउलो: ब्राजील की सरकार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख से ज्यादा मामले होने की पुष्टि की है. संक्रमण के सर्वाधिक मामले अमेरिका में हैं और उसके बाद ब्राजील में. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामले 10 लाख 38 हजार 568 हैं, जो गुरुवार को जितने मामले थे उनके मुकाबले 50,000 से अधिक है. हालांकि उसने यह भी कहा कि आंकड़ों में बदलाव इसलिए भी इतना अधिक है क्योंकि इनमें पिछले दिन के जो मामले नहीं जुड़े थे उन्हें भी जोड़ा गया है.

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो अब भी कोरोना के जोखिम को कम करके आंक रहे हैं जबकि बीते तीन महीने में संक्रमण के कारण यहां करीब 50,000 लोगों की मौत हो चुकी है. उनका कहना है कि सामाजिक मेलमिलाप से दूरी का अर्थव्यवस्था पर संक्रमण के मुकाबले कहीं अधिक खराब असर पड़ेगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के मामले आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में सात गुना अधिक हो सकते हैं. ब्राजील हर दिन प्रति 1,00,000 लोगों पर औसतन महज 14 जांच ही करवा पा रहा है जो विशेषज्ञों के मुताबिक जरूरत से 20 गुना कम है.

दुनियाभर में 87 लाख कोरोना मरीज दुनियाभर में कोरोना मामलों की कुल संख्या 87 लाख पार हो गई है, जबकि मौतों की संख्या 4.6 लाख के करीब है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, 22 लाख 97 हजार 190 मामलों और 1 लाख 21 हजार 407 मौत के साथ अमेरिका दुनिया में अब भी सबसे अधिक कोरोना संक्रमण और मौतों की संख्या के मामले में सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है. ब्राजील दूसरे स्थान पर है.

संक्रमण के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस (569,063) तीसरे नंबर पर है. इसके बाद भारत (395,812), ब्रिटेन (301,815), स्पेन (292,655), पेरू (247,925), इटली (238,011), चिली (231,393), ईरान (2,00,262), फ्रांस (159,452), जर्मनी (190,660), तुर्की (185,245), मैक्सिको (165,455), पाकिस्तान (165,062), सऊदी अरब (150,292), बांग्लादेश (105,535) और कनाडा (100,629) हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget