एक्सप्लोरर

बोरिस जॉनसन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पीएम निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रहेंगे

साथ रहने की खबर के बाद उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है. ऐसा पहली बार होगा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास में कोई लिव इन जोड़ा रहेगा.

लंदन: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार को अपनी महिला मित्र कैरी सायमंड्स के साथ डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास में रहने पहुंचे. दुनियाभर में मशहूर लंदन के इस पते पर पहली बार कोई अविवाहित जोड़ा साथ में रहेगा. जॉनसन (55) और सायमंड्स (31) दक्षिण लंदन के अपने फ्लैट में साथ रहते आ रहे हैं. जॉनसन पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुये हैं. डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सोमवार को आधिकारिक रूप से रहने पहुंचे और हां उनकी साथी भी यहां रहेंगी.’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इससे कर दाताओं पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.’’ इससे संकेत मिलता है कि सायमंड्स को ऐसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी जो आम करदाता के पैसे से देश की किसी प्रथम महिला को मिलती हैं.

गौरतलब है कि जॉनसन अपनी पत्नी मारिना व्हीलर से तलाक लेने की प्रक्रिया में हैं. मारिना की मां दीप कौर भारतीय मूल की थीं. व्हीलर और जॉनसन के चार बच्चे हैं और पिछले साल सितम्बर में उन्होंने शादी के 25 साल बाद अलग होने का ऐलान किया था.

सायमंड्स के साथ रहने के पुष्टि होने के बाद इस तरह की तमाम अटकलों पर लगाम लग गया है कि क्या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास में पहली बार कोई लिव इन जोड़ा रहेगा या नहीं.

इस तरह की खबरें भी आ रही हैं कि नए प्रधानमंत्री और उनकी मित्र की योजना एक कुत्ते को गोद लेने की है जो उनके साथ रहेगा. किसी नए कुत्ते को लैरी के साथ रहना होगा. लैरी यहां रहने वाली बिल्ली का नाम है जो अधिकारिक रूप से चूहों को पकड़ने के लिए रखी गई है.

इजरायल के चुनाव में छाए पीएम मोदी, तस्वीरों का इस्तेमाल कर वोट मांग रहे हैं बेंजामिन नेतन्याहू

MP: भारी बारिश से एक दर्जन जिलों का बुरा हाल, नदियां उफान पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget