एक्सप्लोरर

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को अस्पताल से मिली छुट्टी, पहले मैसेज में कही ये बात

बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने NHS का आभार जताया.

लंदन: कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाये जाने के बाद लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में भर्ती किये गये ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जॉनसन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि दो हफ्ते पहले कोविड-19 की उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जान बचाने के लिये वह उनके आभारी हैं.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.’’ हालांकि, अपनी मेडिकल टीम की सलाह को मानते हुए प्रधानमंत्री फौरन ही काम पर नहीं लौटेंगे. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने तक उनकी ओर से उनका कामकाज देखते रहेंगे.

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने सेंट थॉमस में शानदार देखभाल के लिये हर किसी को धन्यवाद दिया.’’ अपने पहले सार्वजनिक बयान में 55 साल के जॉनसन ने कहा, ‘‘ जान बचाने के लिए मैं उनका आभारी हूं.’’

जॉनसन को शनिवार को अस्पताल में आईसीयू से बाहर लाया गया था. रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए उन्हें सात दिन हो गए थे. जॉनसन ने डॉक्टरों की निगरानी में कुछ दूर तक चहलकदमी भी की.

जॉनसन को हजारों कार्ड भी मिल रहे हैं जिनमें उनके जल्द ठीक होने की कामना की गयी है. उनके काम पर लौटने की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर भारतीय मूल की एवं ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री को पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ समय की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन में 917 और लोगों की मौत हो गयी है और मृतकों की कुल संख्या 9,875 तक पहुंच गयी है. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 80,000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

इस बीच, प्रधानमंत्री की ओर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए ईस्टर संदेश में लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे घरों में ही रहने का आग्रह किया गया है.

पोस्ट में कहा गया है, “इस साल देश भर में चर्च बंद रहेंगे, और परिवार अलग-अलग दिन बिताएंगे, लेकिन घरों में रहकर आप एनएचएस की रक्षा कर रहे हैं और जान बचा रहे हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget